{"_id":"604a492d8ebc3e59274e0561","slug":"146-new-corona-positive-in-up-five-thousand-vaccinations-daily-in-districts-with-population-of-more-than-25-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 146 नए कोरोना पॉजिटिव, 25 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों में रोज पांच हजार टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 146 नए कोरोना पॉजिटिव, 25 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों में रोज पांच हजार टीकाकरण
Thu, 11 Mar 2021 10:15 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
यूपी में बृहस्पतिवार को 146 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि 89 डिस्चार्ज हुए। इस तरह प्रदेश में संक्रमण में उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश में 9 मार्च को 151 और 10 मार्च को 128 मरीज मिले थे। अब प्रदेश में कुल 1742 एक्टिव मरीज हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब 604791 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 594308 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को एक संक्रमित मरीज की मौत के साथ अब कुल 8741 मरीजों की जान कोरोना के कारण जा चुकी है। गाजियाबाद में 25, लखनऊ में 17 और कानपुर नगर में 10 मरीज मिले हैं। इसी के साथ कुल 41 जिलों में संक्रमण पहुंच गया है। आजमगढ़, हरदोई, गाजीपुर व बागपत ऐसे जिले हैं, जहां दो दिन बाद एक या दो नए मरीज मिले हैं।
उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 लाख से अधिक जनसंख्या वाले जिलों में रोजाना पांच हजार कोरोना टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं। जबकि इससे कम जनसंख्या वाले जिलों में यह लक्ष्य तीन हजार प्रतिदिन रखा गया है। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को लखनऊ, कानपुर, गौतमबुद्धनगर में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही फोकस टेस्टिंग पर बल देते हुए कहा कि संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए यह महत्वपूर्ण है। इसे ध्यान में रखकर अधिक से अधिक टेस्ट कराए जाएं। उन्होंने कहा कि 13 मार्च से 15 दिन की फोकस टेस्टिंग ड्राइव चलाई जाएगी। इसमें विभिन्न व्यवसायियों व उनके स्टाफ को प्रमुखता से शामिल किया जाए। सीएम ने कहा कि दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग व क्वारंटीन की जरूरत के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जनगणना आंकड़े 2011 के अनुसार प्रदेश में 25 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों में लखनऊ समेत 37 जिले शामिल हैं।