{"_id":"5caf81c2bdec22142d5e5c35","slug":"141555005890-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल में सवा दो गुना बढ़ी पंडित सिंह की संपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल में सवा दो गुना बढ़ी पंडित सिंह की संपति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल में सवा दो गुना बढ़ी पंडित सिंह की संपत्ति
गोंडा। लोकसभा चुनाव के लिए हो रहे नामांकन के दूसरे दिन गोंडा लोकसभा सीट से प्रदेश के पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह समेत दो लोगों ने पर्चा भरा। विनोद कुमार सिंह ने समाजवादी पार्टी के सिंबल से गोंडा लोकसभा सीट से पर्चा भरा है।
पंडित सिंह पर 35 लाख रुपये का कर्ज है लेकिन पांच साल में उनकी चल अचल संपत्तियों में करीब सवा दो गुने का इजाफा हुआ है। इसी तरह से दूसरे उम्मीदवार धनीराम ने राष्ट्रीय जन भावना पार्टी से पर्चा दाखिल किया है, जबकि जिले की कैसरगंज सीट के लिए दूसरे दिन भी किसी उम्मीदवार ने पर्चा नही भरा।
जिले की दो सीटों के लिए हो रहे चुनाव को लेकर नामांकन शुरू हो चुका है। पहले दिन किसी उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नही किया था। दूसरे दिन गुरुवार को गोंडा लोकसभा सीट के लिए सपा के उम्मीदवार विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी/गोंडा लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर डा. नितिन बंसल के समक्ष अपना एक सेट में नामांकन पत्र पेश किया। इसके अलावा इसी सीट से राष्ट्रीय जन सदभावना पार्टी के उम्मीदवार धनीराम ने भी अपना एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस मौके पर एकआरओ डॉ. नितिन गौर व आशीष कुमार ने नामांकन पत्रों के जमा करने की औपचारिकता पूरी करायी। जिलाधिकारी/आरओ डा. नितिन बंसल ने बताया कि एक उम्मीदवार में एक प्रस्तावक व निर्दल उम्मीदवार के 10 प्रस्तावक की जरूरत होती है।
उन्होंने बताया कि गुरूवार को तीन लोग और नामांकन पत्र ले गये हैं जिसमें मुबारक अली, नरेन्द्र सिंह व सत्य प्रकाश शामिल हैं। इसी तरह से कैसरगंज रिटर्निंग अफसर राजित राम प्रजापति ने बताया कि उनके कोर्ट पर दूसरे दिन भी कोई नामांकन नही हुआ। तीन पर्चे लोग ले गये हैं जिसमें से संभावित उम्मीदवार वाजिद अली, चन्द्र देव राम ,शेर बहादुर मिश्र व धनन्जय शर्मा ने पर्चा लिया है।
प्रदेश के पूर्व मंत्री व गोंडा लोक सभा सीट से सपा के उम्मीदवार विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह लग्जरी वाहनों के शौकीन हैं। पिछले लोकसभा चुनाव वर्ष 2014 में उन्होंने कैसरगंज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था।
उस समय उन्होंने अपने शपथ पत्र में किसी भी वाहन होने का जिक्र नही किया था। इस बार के चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्र के साथ सम्मलित शपथ पत्र में उन्होंने अपने पास तीन लग्जरी फार्च्यूनर गाड़ी होने का जिक्र किया है। तीनों लग्जरी वाहनों की 96 लाख रुपये से अधिक कीमत है।
गोंडा लोस उम्मीदवार विनोद कुमार उर्फ पण्डित सिंह के खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज है। कई मामले में अभी पुलिस ने चार्जशीट दाखिल नही किया है।
कई मामले आदर्श चुनाव आचार संहिता के भी अलग अलग थाने में दर्ज हैं। कुछ मुकदमें के मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं उन्हें किसी भी मामले में दोष सिद्ध करार नही किया गया है।