फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   नवविवाहिता को दहेज के लिए पीटकर मार डाला

नवविवाहिता को दहेज के लिए पीटकर मार डाला

Mon, 18 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
नवविवाहिता को दहेज के लिए पीटकर मार डाला
नवविवाहिता को दहेज के लिए पीटकर मार डाला
विज्ञापन



सीतापुर। सिधौली कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर अहमदपुर जट निवासी राजू की पत्नी सोमवती देवी (25) की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। खबर पाकर मौके पर पहुंचे सोमवती के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक, संदना थाना क्षेत्र के गंगेय निवासी वीरेश कुमार ने गत 27 अप्रैल 2018 को अपनी बहन सोमवती का विवाह सिधौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर अहमदपुर जट निवासी राजू से किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिसमें हैसियत के मुताबिक दान-दहेज भी दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में 50 हजार रुपये कैश व सोने की चेन की मांग करने लगा।


सोमवती के मायके वालों ने मांग पूरी करने असमर्थता जता दी थी। आरोप है कि इसी के चलते ससुराल वालों ने सोमवती को पीट-पीटकर मार डाला।


घटना के संबंध में वीरेश ने सोमवती के पति राजू समेत कई लोगों के खिलाफ सिधौली कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं, ससुराल वालों ने सोमवती की मौत बीमारी के चलते होना बताया है।


प्रभारी निरीक्षक अमोद रंजन चौधरी ने बताया कि, मामले में पति राजू समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed