फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पारा 44 डिग्री, तपिश ने किया बेहाल

पारा 44 डिग्री, तपिश ने किया बेहाल

Sun, 27 May 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
पारा 44 डिग्री, तपिश ने किया बेहाल
बहराइच। तराई में शनिवार को पारा 44 डिग्री पहुंच गया। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। सुबह से ही सूरज की तपिश से लोग बेहाल रहे। चिलचिलाती धूप ने घर से निकलने वालों को परेशान किया। दोपहर में गर्म पछुवा हवा से लू चलने का एहसास हुआ। मौसमविदों के मुताबिक तराई में अभी गर्मी थमने वाली नहीं। जेठ और तपेगा।
विज्ञापन


तराई में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है। हालात ये हैं कि सुबह नौ बजे तक घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। शनिवार को भी कुछ इसी स्थिति का सामना जिले के लोगों को करना पड़ा था। दोपहर में लोग अपने को धूप से बचाने की जुगत करते रहे।
विज्ञापन


उमस और चिपचिपाहट भरी गर्मी से घर के साथ ही कार्यालयों में भी लोग बेहाल रहे। घर से जो लोग निकले, उन्हे शाम ढलने पर कुछ सुकून जरूर महसूस हुआ। लेकिन उमस कम नहीं हुई। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा दिखा। गर्म पछुवा हवा ने भी परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि मौसम में अभी तब्दीली के संकेत नहीं मिल रहे। उमस भरी गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed