फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मांगों को लेकर विभिन्न संगठनों ने भरी हुंकार

मांगों को लेकर विभिन्न संगठनों ने भरी हुंकार

Tue, 22 May 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर विभिन्न संगठनों ने भरी हुंकार
बाराबंकी। बीटीसी छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर अवैध फीस वसूलने व आशा बहुओं ने सीएचसी अधीक्षक पर प्रताड़ना और वसूली का आरोप लगाते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वहीं सरसौंदी गांव के ग्रामीण ने लेखपाल पर झूठी रिपोर्ट लगाने से भड़क गए और डीएम से जांच कराने की मांग की। रालोद कार्यकर्ताओं ने समस्याओं को लेकर आमरण अनशन शुरू किया।
विज्ञापन


अवैध वसूली पर भड़कीं छात्राएं
लक्षबर बजहा स्थित सिटी कॉलेज की बीटीसी व बीएड की छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। छात्रा सविता सिंह व नेहा आनंद का आरोप है कि डीएलएड कर रही छात्राओं से एक हजार रुपये पंजीकरण के नाम पर जमा कराए गए। वहीं कॉलेज की कर्मचारी पूनम मॉडल प्रैक्टिकल व उपस्थिति दर्ज करने के लिए 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जमा करने का दबाव बना रही थी मना करने पर मारपीट तक की। छात्राओं ने डीएम से जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


आशा बहुओं ने किया प्रदर्शन
सीएचसी रामनगर में तैनात आशा बहु पूजा सिंह, शिव कुमारी, शशी देवी, विनीता सिंह, सरिता देवी मीनाक्षी समेत कई कर्मचारियों ने अधीक्षक डॉ. अवधेश मौर्य पर उत्पीड़न व वसूली करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। शिकायतकर्ता पूजा सिंह का आरोप है कि अधीक्षक ब्रम्हादेवी पत्नी छोटेेलाल जोकि आशा बहू हैं उसे निकालने कीधमकी दे रहे हैं। वहीं प्रसव कराने में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में आधा हिस्सा देने की मांग करते हैं। शिकायतकर्ता ने सीएम पोर्टल से लेकर जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग
नवाबगंज तहसील के ग्राम सरसौंदी निवासी मुकेश कुमार, मनीष, अयोध्या प्रसाद, कौशल, दीपक, परशुराम आदि ग्रामीण मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि कन्हैया लाल, प्रमोद चौहान से मिलकर हलका लेखपाल कमलेश शर्मा ने ग्राम समाज की जमीन के मामले में गलत रिपोर्ट लगा दी जिससे बाबा साहब की मूर्ति स्थापना में अवरोध उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले में जांच कर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ओवरब्रिज व अंडरपास की मांग
दिव्यांगों ने बंकी क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज व अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। संगठन के अध्यक्ष नागेश कुमार ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि गेट बंद होने से लोग जल्दबाजी में निकलने का प्रयास करते हैं जिससे किसी दिन हादसा हो सकता है। वहीं जाम लगने से अक्सर एंबुलेंस के फंसने से मरीजों व उनके तीमारदारों को दिक्कत उठानी पड़ती है।


रालोद ने किया आमरण अनशन
रालोद कार्यकर्ताओं ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर गन्ना कार्यालय में आमरण अनशन शुरू किया। जिलाध्यक्ष सियाराम रावत ने कहा कि ग्राम सभा किंहौली कोटेदार बरातीलाल द्वारा अपात्रों का राशन बराबर कालाबाजारी किया जा रहा है जिसकी जांच कराई जाए। ग्राम समाज की जमीन पर किए गए अवैध कब्जा हटाए जाने समेत छह सूत्रीय मांगों के निस्तारण की मांग की गई। इस मौके पर सत्येंद्र, संदीप, परशुराम, रामकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed