{"_id":"5ae0ca374f1c1b46098b682d","slug":"141524681271-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार ने ली तीन लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार ने ली तीन लोगों की जान
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख में दमकल वाहन पलटने चालक की मौत, दमकल कर्मी व होमगार्ड जख्मी
सीतापुर। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को आग की सूचना पर निकला दमकल वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे वाहन चला रहे प्राइवेट चालक की मौत हो गई। जबकि एक दमकल कर्मी व होमगार्ड घायल हो गया। होमगार्ड को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
इसके अलावा मिश्रिख व संदना में हुए सड़क हादसों में भी दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिश्रिख में तैनात दमकल दस्ता बुधवार को क्षेत्र के उचौली में आग की सूचना पाकर दमकल वाहन से घटनास्थल के लिए निकला था।
रास्ते में काशीपुर के निकट एक कार के अचानक सामने आ जाने के कारण दमकल वाहन चला रहा चालक वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा। इससे दमकल वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे को देख स्थानीय नागरिक मदद में जुट गए।
विज्ञापन
नागरिकों ने आननफानन वाहन को सीधा करके दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। तब तक दमकल वाहन का प्राइवेट चालक मिश्रिख के परिक्रमा मार्ग निवासी आनंद उर्फ पिंटू त्रिवेदी (30) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
जबकि दमकल कर्मी नवीन (30) और होमगार्ड जगतपाल (40) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय नागरिकों ने घायलों को मिश्रिख सीएचसी पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने घायल होमगार्ड जगतपाल की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता को ट्रक ने कुचला, दो जख्मी
इधर लखीमपुर के नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम लोहटी निवासी शिवराज (50) के पुत्र सोनू का विवाह इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भेरुकहा निवासी संभर की पुत्री छोटी देवी से तय है। विवाह 11 मई को होना है।
इस वजह से शिवराज विवाह के निमंत्रण कार्ड बांटने निकला था। बुधवार को वह अपने रिश्तेदार लखीमपुर के मितौली के बटाऊ निवासी अभय कुमार (22) और पिसावां के सरौनी निवासी अनूप (20) के साथ बाइक से कार्ड बांट रहा था।
मिश्रिख कस्बे में तहसील के निकट एक ट्रक ने साइकिल को रौंद दिया। इससे शिवराज ट्रक के टायर के नीचे आ गया। जबकि अभय व अनूप उछलकर दूर जा गिरे। जिसकी वजह से शिवराज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अभय व अनूप मामूली रूप से जख्मी गए।
संदना में बेकाबू कार की टक्कर से साइकिल सवार की सांसें थमीं
उधर, संदना थाना क्षेत्र के ग्राम उत्तरथोक डीह निवासी राजकुमार (35) साइकिल से कहीं जा रहा था। रास्ते में मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर बांसखेरा के निकट एक कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने घायल को सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने घायल की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।