फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ई-रिक्शा चालकों ने जाम लगा किया प्रदर्शन

ई-रिक्शा चालकों ने जाम लगा किया प्रदर्शन

Sun, 01 Apr 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालकों ने जाम लगा किया प्रदर्शन
फैजाबाद। नगर निगम की ओर से ई-रिक्शा पर टैक्स लगाए जाने से आक्रोशित सैकड़ों चालकों ने रविवार को नगर निगम सहित सांसद के आवास के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। हालात इतने गंभीर हो गए कि नियावां पर पुलिस को जबरन ई-रिक्शा चालकों को खदेरना पड़ा। साथ ही चौक व रेलवे स्टेशन पर पुलिस को बैरिकेडिंग का सहारा लेना पड़ा। आक्रोशित चालकों ने सांसद लल्लू सिंह को ज्ञापन सौंप कर समस्या के निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से अभी हाल ही में ई-रिक्शा पर 25 रुपये टैक्स लगाने की घोषणा की गई है। इसमें प्रत्येक ई-रिक्शा चालक को दिन भर में एक बार 25 रुपये का टैक्स नगर पालिका को देना होगा। अगर अयोध्या के ई-रिक्शा फैजाबाद आते हैं और फैजाबाद के ई-रिक्शा अयोध्या जाते हैं तो यह धनराशि 50 रुपये हो जाएगी। रविवार को जब इस बात की जानकारी हुई तो ई-रिक्शा चालक आक्रोशित हो गए। योजनाबद्ध ढंग से चालकों ने नियावां , चौक, रेलवे स्टेशन व नगर निगम के सामने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। नगर निगम कार्यालय बंद होने के कारण आक्रोशित चालकों का समूह सांसद लल्लू सिंह के आवास के सामने पहुंचकर जाम लगा दिया। सांसद ने मौके पर आकर रिक्शा चालकों की समस्याओं को सुना व महापौर से बातचीत करके समस्याओं को निपटाने का वादा किया है। ई-रिक्शा चालकों की मांग है कि नगर निगम का शुल्क हटाने, प्रशासन की ओर से की जा रही अवैध वसूली को रोकने व रिक्शा स्लैब के अस्थायी किया जाए। रिक्शा चालकों का कहना है कि वह रिक्शा खरीदते समय में ही वह दो साल का टैक्स आरटीओ में जमा कर देते हैं। फिर दूसरा टैक्स लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed