फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   दृष्टिहीनजनों के उड़ान बैंड से श्रावस्ती महोत्सव में लगेगा चार चांद

दृष्टिहीनजनों के उड़ान बैंड से श्रावस्ती महोत्सव में लगेगा चार चांद

Sat, 03 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
दृष्टिहीनजनों के उड़ान बैंड से श्रावस्ती महोत्सव में लगेगा चार चांद
श्रावस्ती। श्रावस्ती महोत्सव का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही दृष्टिहीनजनों का उड़ान बैंड होगा। कार्यक्रम के दूसरे दिन चार बजे दृष्टिहीन निशक्त कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही शुक्रवार को तीन दिवसीय महोत्सव में होने वाले समस्त कार्यक्रमोें की सूची डीएम द्वारा जारी की गई है। इसमें खेल से लेकर कालबेलिया लोक नृ़त्य तक को जगह दी गई है।
विज्ञापन

श्रावस्ती महोत्सव जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है। वैसे वैसे लोगों का रुझान उस तरफ बढ़ता जा रहा है। महोत्सव में कुछ भी छूटे न इसके लिए समिति का गठन पहले ही किया जा चुका है। शक्रवार को डीएम दीपक मीणा ने कार्यक्रमों का बुलेटिन भी जारी किया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार महोत्सव का आगाज 24 फरवरी को 11 बजे होगा। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इसी दिन विभागीय प्रदर्शनियों का उद्घाटन होगा। जबकि एक बजे से लेकर तीन बजे तक भगवान बुद्ध के जीवन चरित्र पर पूर्वाराम बिहार द्वारा नाट्य प्रस्तुत किया जाएगा। जबकि तीन बजे से पांच बजे तक राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व वॉलीबॉल मैच में प्रतिभाग किया जाएगा। शाम साढ़े छह बजे से लेजर शो, आधे घंटे का वीडियो क्लिप पूर्वाराम बिहार द्वारा, तृप्ती शाक्या का भजन, गीतांजलि द्वारा कथक नृत्य व पूरी रात कवि सम्मेलन होगा। जबकि 25 फरवरी सुबह 11 बजे से 1 बजे तक स्वच्छत भारत मिशन पर विभिन्न कार्यक्रम, एक बजे से दो बजे तक पूर्वाराम बिहार द्वारा बेटी बचाओ पर नाटिका, तीन बजे से चार बजे तक जिले के परिषदीय छात्र छात्राओं का कार्यक्रम व इसी दिन क्रिकेट मैच का आयोजन होगा। शाम छह से सात तक धम्म आलोक जन प्रशभनों का उत्तर भंते विमल तिस्स द्वारा दिया जाएगा। जबकि सात बजे से 11 बजे तक मैजिक शो, लाफ्टर शो व दृष्टिहीन निशक्तों द्वारा उड़ान बैंड का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। यह बैंड अंतरराष्टीय स्तर पर अपनी ख्याति स्थापित कर चुका है। जबकि कार्यक्रम के अंतिम दिन 26 फरवरी को ग्रामीण स्वच्छता विषय पर आंगनबाड़ी, आशा व एएनएम का सम्मेलन, कृषि गोष्ठी, महोत्सव का समापन, विपात्सना केंद्र द्वारा प्रस्तुतिकरण, जिले के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान करने वाले सेनानियों पर विचार प्रस्तुतिकरण। जबकि शाम सात से ग्यारह बजे तक लोक सांस्कृति संध्या के अंतर्गत राजस्थानी लोक नृत्य कालबेलिया, घूमर, छाऊ, बिरहा व मार्शल आर्ट के साथ ही संगीत संध्या में मालिनी अवस्थी व विपिन सचदेवा द्वारा मोहम्मद रफी नाइट पर प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed