{"_id":"5a2ec1054f1c1b74698c1216","slug":"141513013509-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने अधिकारों के प्रति हों जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने अधिकारों के प्रति हों जागरूक
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को मानवाधिकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मानवाधिकार के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सभी लोगों से अधिकारों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक नीलेश कुमार मिश्र ने मानवाधिकार दिवस के इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस दिवस की शुरुआत 1948 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने की। इसका उद्देश्य दुनिया भर में बुनियादी मानवाधिकार तय करना तथा लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन, आबादी व सुरक्षा का अधिकार है। किसी के साथ किसी भी आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस अवसर पर सभी लोगों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने मानवाधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए, वहीं दूसरे के मानवाधिकारों का भी सम्मान करना चाहिए। विद्यालय के छात्र श्रेयांश मिश्रा, छात्रा प्रग्यांशी गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन नवीन कुमार श्रीवास्तव तथा रजत कुमार ने किया।