{"_id":"5a2d7dc54f1c1b69678c131b","slug":"141512930757-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म मंदाकिनी में नजर आएंगी अंबिका सिंह वानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म मंदाकिनी में नजर आएंगी अंबिका सिंह वानी
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शहर के मधुबन मार्केट निवासी यशवंत सिंह की बेटी अंबिका सिंह वानी ने बॉलीवुड में एंट्री कर जिले का नाम रोशन किया है। अप्रैल में रिलीज होने वाली फिल्म मंदाकिनी में वह नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के ओरछा जतारा में चल रही है। महिला प्रधान इस फिल्म में गूंगी, बहरी, विक्षिप्त महिलाओं के साथ अत्याचार को दिखाया जाएगा।
मूल रूप से डीह क्षेत्र के मऊ गांव की रहने वाली अंबिका सिंह वानी का लालन-पालन ग्रामीण परिवेश में ही हुआ। शुरू से ही डांस करने और अभिनय का शौक रखने वाली अंबिका का सपना ही था कि वह 19 साल की उम्र में ही माया नगरी मुंबई पहुंच गईं। उन्हें पहला एलबम तेरी सूरत में अवसर मिला। इस एलबम की शूटिंग लखनऊ में हुई थी। इसके बाद दूसरे एलबम तेरे लिए में काम करने का मौका मिला। अब मंदाकिनी फिल्म में काम करने का मौका मिला है। इस फिल्म की लगभग 70 प्रतिशत शूटिंग ओरछा जतारा में ही होगी। फिल्म के डायरेक्टर जतारा के रहने वाले संजय साक्षी हैं।
मंदाकिनी फिल्म में अंबिका सिंह वानी के साथ ही अन्य भूमिकाओं में इलाहाबाद के दीपराज राना, मेरठ के रवीश, जमशेदपुर की सोनिया सिंह, लखनऊ की पूजा सक्सेना नजर आएंगी। इस फिल्म में अंबिका मंदाकिनी नाम का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म के बाद अंबिका वानी को दूसरी फिल्म ए लिटिल थीफ में भी काम करने का अवसर मिल गया है। वह अपनी सफलता का श्रेय मां सुशीला सिंह और बहन अंकिता सिंह को देती है। अंबिका वानी की आदर्श माधुरी दीक्षित और सलमान खान हैं।