फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पांच राउंड में 94 टेबलों पर होगी सात निकायों की मतगणना

पांच राउंड में 94 टेबलों पर होगी सात निकायों की मतगणना

Thu, 30 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
पांच राउंड में 94 टेबलों पर होगी सात निकायों की मतगणना
गोंडा। निकाय निर्वाचन के मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैैं। शुक्रवार यानी एक दिसंबर को जिले के सभी सातों निकायों के अध्यक्ष एवं सभासद पदों के लिए मतगणना होगी। निर्वाचन आयोग से नियुक्त जनपद के प्रेक्षक हेमंत राव व जिला निर्वाचन अधिकारी जेबी सिंह ने नवीन गल्ला मंडी स्थल गोंडा पहुुंचकर मतगणना तैयारियों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी जेबी ने बताया कि मतगणना के लिए मतपेटियां बूथवार आएंगी और सबसे पहले डाक मतपत्रों की मतगणना होगी। इसके अलावा अवैध मतों के बारे में अंतिम निर्णय का अधिकार रिटर्निंग अफसर को ही होगा। सभी मतगणना टेबलों पर मतगणना की वीडियोग्राफी, सीसीटीवी सर्विलांस तथा वेबकॉस्टिंग भी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले की तीन नगर पालिका परिषदों तथा चार नगर पंचायतों सहित सभी सातों निकायों की मतगणना के लिए कुल 27 रिटर्निंग अफसर तथा 55 असिस्टेंट रिटर्निंग अफसर नियुक्त किए गए हैं। सातों निकायों के अध्यक्ष व सभासद पद के मतों की गणना के लिए कुल 94 टेबल बनाई गई हैं, जिसमें नगर पालिका परिषद गोंडा के अध्यक्ष व सभासद के पदों की मतगणना के लिए 56 टेबल, नवाबगंज के अध्यक्ष व सभासद के पदों की मतगणना के लिए 10 टेबल, नगर पालिका परिषद करनैलगंज के अध्यक्ष व सभासद के पदों की मतगणना हेतु 10 टेबल, नगर पंचायत परसपुर के अध्यक्ष व सभासद के पदों की मतगणना हेतु 6 टेबल, नगर पंचायत कटरा बाजार के अध्यक्ष व सभासद के पदों की मतगणना हेतु 4 टेबल, नगर पंचायत मनकापुर के अध्यक्ष व सभासद के पदों की मतगणना हेतु 4 टेबल तथा नगर पंचायत खरगूपुर के अध्यक्ष व सभासद के पदों की मतगणना के लिए 4 टेबल लगेंगी। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक टेबल पर पांच-पांच मतगणना कर्मी लगाए हैं। इस प्रकार मतगणना के लिए कुल 470, मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि नगर पालिका गोंडा व नगर पंचायत खरगूपुर की मतगणना नवीन गल्ला मंडी बहराइच रोड गोंडा में, नगर पालिका परिषद नवाबगंज की मतगणना तरबगंज तहसील परिसर में, मनकापुर की मतगणना एपी इंटर कॉलेज मनकापुर तथा नगर पालिका परिषद करनैलगंज, नगर पंचायत कटरा बाजार व नगर पंचायत परसपुर की मतगणना गल्ला मंडी करनैलगंज में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed