{"_id":"592af2fd4f1c1bf114bdacac","slug":"140-deputy-sp-transferred-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 141 PPS अफसरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 141 PPS अफसरों के तबादले
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 28 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
यूपी में एक ही दिन बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए योगी सरकार ने प्रांतीय पुलिस सेवा के 141 अफसरों के तबादले कर दिए। आपको बता दें कि रविवार को ही सरकार ने 222 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए थे।
विज्ञापन
इसके अलावा शनिवार को भी चार आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए थे। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार दौरा कर प्रशासनिक मशीनरी की कमियां दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार को उन्होंने गोंडा-बलरामपुर का दौरा किया। गोंडा में उन्होंने सरकारी अस्पताल से लेकर नगर पालिका तक के हालात का जायजा लिया। नगर पालिका में उन्होंने गंदगी पर कमिश्नर और डीएम की क्लास भी लगा दी।
विज्ञापन