{"_id":"679540992b31ff914501e840","slug":"14-years-ago-he-killed-his-aunt-in-maharashtra-now-he-has-been-arrested-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1050549-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 14 साल पहले महाराष्ट्र में की थी मामी की हत्या, अब गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 14 साल पहले महाराष्ट्र में की थी मामी की हत्या, अब गिरफ्तार
Sun, 26 Jan 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
हत्या आरोपी जब्बाद। स्रोत एसटीएफ
लखनऊ। महाराष्ट्र के ठाणे नालासोपारा में वर्ष 2011 में अवैध संबंध के चलते मामी की हत्या करने के आरोपी जब्बाद जब्बार सैय्यद को यूपीएसटीएफ ने शनिवार को इंदिरानगर इलाके से गिरफ्तार किया। वारदात के बाद वह 14 साल से लखनऊ में छुपकर रह रहा था। आरोपी मूलरूप से उन्नाव के नौहाई खुर्द आसीवन का रहने वाला है।
एसटीएफ के एडिशनल एसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि जब्बाद जब्बार की गिरफ्तारी के लिए सेंट्रल यूनिट क्राइम ब्रांच महाराष्ट्र पुलिस ने मदद मांगी थी। एसटीएफ की टीम आरोपी की तलाश में लगी थी। शनिवार रात सूचना मिली कि आरोपी इंदिरानगर मेट्रो स्टेशन के पास है और चारबाग जाने वाला है। इसके बाद एसटीएफ ने आरोपी को वहां से गिरफ्तार कर गाजीपुर पुलिस के हवाले कर दिया।
एसटीएफ ने आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना महाराष्ट्र पुलिस को दी है। अब महाराष्ट्र पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर ले जाएगी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नालासोपारा इलाके में मामा के घर रहकर दरदोजी का काम करता था। 24 मई 2011 को उसने अवैध संबंध के चलते मामी रेहाना खातून की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद वह लखनऊ आ गया और पुलिस से छुपकर रह रहा था।