{"_id":"5e9dfe648ebc3ed5575d0d0c","slug":"14-new-labs-to-be-opened-in-up-for-test-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 जांच के लिए यूपी में खुलेंगी 14 नई लैब, जानें कहां-कहां बढ़ जाएगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 जांच के लिए यूपी में खुलेंगी 14 नई लैब, जानें कहां-कहां बढ़ जाएगी सुविधा
Tue, 21 Apr 2020 01:26 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए प्रदेश के 14 राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नई लैब खोलने की शासन ने अनुमति दे दी है। ये लैब राजकीय मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर, आजमगढ़, सहारनपुर, बांदा, अयोध्या, बस्ती, बहराइच, फिरोजाबाद, सहारनपुर, जालौन, बदायूं, कन्नौज, गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ग्रेटर नोएडा, सुपर स्पेशियलिटी पीडियाट्रिक हॉस्पिटल एंड पीजी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट नोएडा में खुलेंगी। इसके साथ ही प्रदेश में कुल 28 लैब कोरोना वायरस की जांच के लिए हो जाएंगी।
विज्ञापन
वर्तमान में केजीएमयू लखनऊ, संजय गांधी पीजीआई, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट बरेली, मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज, जीआईएमएस नोएडा, एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा, जेएन मेडिकल कॉलेज एएमयू अलीगढ़, आइएमएस वाराणसी, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ, बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर, यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल कॉलेज सैफई इटावा, एमएलबी मेडिकल कॉलेज झांसी में कोरोना वायरस की जांच हो रही है।
विज्ञापन