फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   14 more district annouced draught victim.

हंगामे के बाद 14 और जिले सूखाग्रस्त घोषित

Tue, 18 Nov 2014 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Nov 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
14 more district annouced draught victim.

विधानसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे के बाद सरकार ने 14 और जिलों को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया। 44 जिले इसके पहले सूखाग्रस्त घोषित किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


इस तरह प्रदेश में सूखा प्रभावित जिलों की संख्या 58 हो गई है। सोमवार को विधानसभा में विपक्ष ने सूखा प्रभावित जिलों में कोई राहत न पहुंचने का मामला उठाया था। राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सदन को बताया था कि 50 प्रतिशत से कम बरसात वाले 44 जिले सूखाग्रस्त घोषित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


60 प्रतिशत से कम बारिश वाले 14 और जिलों को भी सूखाग्रस्त घोषित करने की कार्रवाई चल रही है। उन्होंने आपदा प्रभावित जिलों के लिए केंद्र से किसी तरह की मदद न मिलने का आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम राजस्व विभाग ने राजधानी लखनऊ, गोंडा, सुल्तानपुर व रायबरेलीसहित 14 जिलों को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया।

बताते चलें कि इन 14 जिलों को सूखाग्रस्त घोषित करने का फैसला करीब 20 दिन पहले ही हो गया था। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने अफसरों को तेजी से इस पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। मगर, शासन में लिखापढ़ी के चक्कर में विपक्ष के सवाल की नौबत आ गई।

किसानों को नहीं हो रहा कोई फायदा

14 more district annouced draught victim.

किसान साल भर के भीतर सूखा, बाढ़ व ओलावृष्टि की विभीषिका का दंश झेल चुके हैं। प्रदेश के 58 जिलों को अब तक सूखाग्रस्त घोषित किया जा चुका है।

मगर इसका कोई ठोस फायदा किसानों को नहीं मिल पाया है। राजस्व वसूली स्थगित होने के अलावा उन्हें राहत के नाम पर किसी तरह की मदद नहीं मिल सकी है।

केंद्र से मदद के आसरे में राज्य सरकार

प्रदेश ने केंद्र से ओलावृष्टि, सूखा और बाढ़ से हुए नुकसान में मदद के लिए करीब 5900 करोड़ रुपये की मांग की है।

प्रदेश सरकार का आरोप है कि केंद्र के मंत्री और अधिकारियों की टीम आपदा का जायजा लेकर लौट गई लेकिन एक पैसे की मदद नहीं दी। उसे केंद्र से मदद का इंतजार है।

केंद्र से जैसे ही मदद मिलेगी राहत पहुंचाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed