फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   14 lakh youth of UP got skill development training

UP: प्रदेश के 14 लाख युवाओं को मिला कौशल विकास प्रशिक्षण, अब तक 5.65 लाख युवाओं को मिली नौकरी

Thu, 17 Jul 2025 01:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 17 Jul 2025 01:57 AM IST
सार

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए दीनदयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल योजना एक मील का पत्थर साबित हुई है। इसके अंतर्गत आवासीय सुविधा के साथ नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण और सुनिश्चित सेवायोजन की सुविधा दी जाती है।

विज्ञापन
14 lakh youth of UP got skill development training
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik.com

विस्तार

प्रदेश सरकार राज्य में कौशल विकास को काफी तेजी से गति दे रही है। बीते आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने प्रदेश के 14 लाख से अधिक युवक व युवतियों को विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण दिया। इनमें से 5.65 लाख से अधिक युवा रोजगार व स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बने हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के हर क्षेत्र के युवाओं को उनके रुचि व क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुसार अल्पकालीन प्रशिक्षण देने के लिए मिशन ने 1000 से अधिक ट्रेनिंग पार्टनर को जोड़ा है। इनके माध्यम से 350 से अधिक कोर्स चलाए जा रहे हैं, जो उद्योगों की मांग के अनुसार डिजाइन किए गए हैं। इससे न केवल प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ी है, बल्कि युवाओं का औद्योगिक दुनिया से सीधा जुड़ाव भी हुआ है।
विज्ञापन


इसी क्रम में कौशल विकास मिशन ने फ्लेक्सी ट्रेनिंग पार्टनर योजना शुरू की है। इसके अंतर्गत अब तक 33 औद्योगिक इकाइयों को अनुबंधित किया गया है। मिशन का लक्ष्य है कि हर जिले से 5 नई इकाइयों को जोड़कर उद्योगों की संख्या को और बढ़ाया जाए। हाल ही में इस दिशा में 11 नई इकाइयों के साथ अनुबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए दीनदयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल योजना एक मील का पत्थर साबित हुई है। इसके अंतर्गत आवासीय सुविधा के साथ नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण और सुनिश्चित सेवायोजन की सुविधा दी जाती है। बीते आठ वर्षों में करीब 1.80 लाख ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण और उनमें से 1.30 लाख को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इसी तरह अब तक 1736 रोजगार मेलों के माध्यम से 4.13 लाख से अधिक युवाओं को 2537 कंपनियों में रोजगार दिलाया गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी: प्रदेश से बिहार और बंगाल जाना हुआ आसान, शुक्रवार से लखनऊ से चलेंगी दो अमृत भारत ट्रेंने; जानिए टाइमिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed