फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   14 ias 2 pcs and sitapur dm transferred in up

आधी रात के बाद 14 आईएएस व दो पीसीएस के तबादले, सीतापुर के डीएम भी बदले

Wed, 13 Feb 2019 01:44 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 13 Feb 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
14 ias 2 pcs and sitapur dm transferred in up
बोर्ड में लगातार बढ़ रही है शिकायतें
प्रदेश सरकार ने मंगलवार आधी रात बाद 14 आईएएस व दो पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें सीतापुर में डीएम व गोंडा सहित 13 जिलों में नए मुख्य विकास अधिकारी की तैनाती की गई है। विशेष सचिव गृह अखिलेश तिवारी को सीतापुर का नया डीएम बनाया गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय निर्वाचन आयोग के मतदाता पुनरीक्षण अभियान की आचार संहिता खत्म होने के बाद सरकार ने पहली बार 16 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए। सीतापुर की डीएम शीतल वर्मा छुट्टी पर चली गई हैं। विशेष सचिव नियुक्ति धनंजय शुक्ल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक विशेष सचिव गृह अखिलेश को सीतापुर का नया डीएम बनाया है। इसके अलावा गोंडा, बाराबंकी, प्रयागराज, बदायूं, महराजगंज, सुल्तानपुर, शाहजहांपुर, सोनभद्र, देवरिया, इटावा व सहारनपुर में नए मुख्य विकास अधिकारी की तैनाती की है। इन जिलों में डायरेक्ट सेवा के आईएएस अधिकारियों को भेजा गया है। मऊ व अमेठी में पीसीएस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


शासन ने सहारनपुर की सीडीओ रेणु तिवारी को विशेष सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा शाहजहांपुर की सीडीओ प्रेरणा शर्मा को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed