{"_id":"66ead05d578a32b33e04c18b","slug":"14-doctors-of-pgi-are-also-among-the-top-two-percent-scientists-of-the-world-lucknow-news-c-13-1-lko1020-878703-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विश्व के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में पीजीआई के भी 14 डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विश्व के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में पीजीआई के भी 14 डॉक्टर
विज्ञापन
लखनऊ। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से हर साल जारी होने वाली दुनिया के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में संजय गांधी पीजीआई के 14 डॉक्टरों ने जगह बनाई है। यह सूची कॅरिअर डाटा के साथ वर्ष 2023 में वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध कार्यों के आकलन पर आधारित है। इसमें हर क्षेत्र के शोधकर्ताओं को शामिल किया गया है।
सूची में संस्थान के निदेशक और हेपेटोलॉजी विभाग के प्रोफेसर राधा के. धीमन, मेडिकल जेनेटिक्स के सेवानिवृत्त प्रोफेसर बलराज मित्तल, न्यूरोलॉजी के सेवानिवृत्त प्रोफेसर यूके मिश्रा, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी और वर्तमान में जिपमेर पांडिचेरी के डायरेक्टर प्रो. राकेश अग्रवाल, क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी की विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता अग्रवाल, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. उदय चंद्र घोषाल, न्यूरोलॉजी की प्रो. जयंती कालिता, एंडोक्राइन एंड ब्रेस्ट सर्जरी के प्रो. गौरव अग्रवाल शामिल हैं।
इसके अलावा पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के प्रो. उज्ज्वल पोद्दार, नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रो. नारायण प्रसाद, क्रिटिकल केयर मेडिसिन के प्रो. मोहन गुर्जर, बायोस्टैटिस्टिक्स एंड हेल्थ इंफॉर्मेटिक्स के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. प्रभाकर मिश्रा, क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी के एडीशनल प्रोफेसर डॉ. दुर्गा प्रसन्ना मिश्रा और एंडोक्रिनोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रोहित सिन्हा इस सूची में शामिल हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
आईईटी के प्रो. अरुण तिवारी भी सूची में
आईईटी के प्रो. अरुण कुमार तिवारी ने भी इस सूची में स्थान बनाया है। वे ऊर्जा क्षेत्र के तहत इस सूची में शामिल हुए हैं।