{"_id":"676867614c1506d5b006f614","slug":"1378-candidates-appeared-for-the-exam-at-three-exam-centres-shravasti-news-c-104-1-srv1004-108460-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन परीक्षा केंद्रों पर 1,378 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन परीक्षा केंद्रों पर 1,378 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
Mon, 23 Dec 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में तीन केंद्रों पर पीसीएस प्री की परीक्षा कराई गई। जिसपर 1,378 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई। दोनों पालियों की परीक्षा के लिए कुल 2,684 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसके सापेक्ष 1,378 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1306 अनुपस्थित रहे।
तीन स्तर की जांच प्रक्रिया से गुजरे अभ्यर्थी
पीसीएस प्री परीक्षा में किसी तरह की अव्यवस्था न फैले इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। तीन स्तर पर परीक्षार्थियों की जांच की गई। पहले स्तर में पुलिसकर्मियों ने उनकी सघन तलाशी के बाद अंदर जाने दिया। दूसरे स्तर पर मेटल डिटेक्टर से उनकी जांच की गई। जबकि तीसरे स्तर पर जांचकर्मी परीथार्थियों का बायोमीट्रिक परीक्षण कर सभी अभिलेखों को परखने के बाद होलोग्राम लगाते रहे। डीएम अजय कुमार द्विवेदी व एसपी घनश्याम चौरसिया ने परीक्षा केंद्रों का मुआयना किया।