फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   135 percent vaccination in lucknow

बुजुर्गों ने दिखाया उत्साह, 135 प्रतिशत हुआ टीकाकरण, जिले के तीन सरकारी और एक निजी अस्पताल में हुआ वैक्सीनेशन

Tue, 02 Mar 2021 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
135 percent vaccination in lucknow
जिले में सोमवार को तीन सरकारी और एक निजी अस्पताल में बीमार और बुजुर्ग लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सभी में वैक्सीन लगवाने का जबरदस्त उत्साह दिखा। हर बूथ पर लोग सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि पहली बार 135 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

केजीएमयू, लोहिया संस्थान, सिविल व शेखर अस्पताल में 900 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जबकि 1217 लोगों ने टीका लगवाया। 892 लोगों को कोविशील्ड व 325 को कोवाक्सिन दी गई। पुरानी बीमारी से ग्रस्त 154 मरीजों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। वहीं 195 स्वास्थ्य कर्मियों को भी पहली खुराक दी गई। 60 साल से अधिक उम्र के 868 बुजुर्गों को पहला टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि तीसरी दफा रिकॉर्ड तोड़ 100 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण हुआ है। कई राज्यों में कोरोना का प्रकोप बढ़ने से लोगों में जागरूकता बढ़ी है।
विज्ञापन

सीएम ने लिया वृद्धों का हाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिविल अस्पताल पहुंचकर टीका लगवाने वाले बुजुर्गों का हालचाल लिया। उन्होंने टीकाकरण के लिए बने तीनों काउंटर की व्यवस्थाएं देखीं। सीएम सुबह करीब 11 बजे सीधे टीकाकरण काउंटर पहुंचे और फिर टीका केंद्र व रेस्ट रूम की व्यवस्था देखी। इस दौरान टीका लगवा रहे वृद्ध से हिलाकर सब ठीक होने की बात कही। सीएम करीब 15 मिनट यहां रहे। आंगनबाड़ी कायकर्ता से भी वैक्सीनेशन कार्य की जानकारी ली। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. डीएस नेगी, अस्पताल निदेशक डॉ. सुभाष चंद्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविन पोर्टल ने बढ़ाई मुश्किलें
कोविन पोर्टल की परेशानी तीसरे चरण में भी कायम रही। इससे टीका लगवाने आने वालों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई 60 साल से ऊपर वालों का पंजीकरण नहीं हो सका। कोविन पोर्टल पर सिर्फ उनका ही पंजीकरण हो सका, जिनका जन्म 1959 से पहले हुआ है। बड़ी संख्या में बुजुर्ग व बीमार लोगों का पंजीकरण नहीं हो सका।
अब आरोग्य सेतु एप, कोविन पोर्टल पर खुद करें पंजीयन
अब 60 साल से अधिक और विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र वाले कोरोना वैक्सीनेशन के लिए आरोग्य सेतु एप और कोविन पोर्टल पर खुद पंजीयन करा सकते हैं। इसमें मोबाइल की भूमिका अहम होगी। मोबाइल नंबर बदलने अथवा बंद होने की स्थिति में समस्या हो सकती है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि http://selfregistration.cowin.gov.in पर कोई भी व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेगा। इस लिंक पर जाने के बाद अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। उसके बाद उसी मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी वेरिफि केशन के बाद आधार नंबर व पैन नंबर डालना होगा। फि र वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर टीकाकरण की तिथि, समय व स्थान का संदेश भेज दिया जाएगा। पंजीयन अस्पताल के काउंटर और साइबर कैफे में जाकर भी किया जा सकता है।

पहली डोज के बाद मिलेगी सूचना
पहली डोज लगने के बाद दूसरी लगाने की तिथि का मेसेज भी प्राप्त हो जाएगा। जो लोग लिंक पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराते हैं वे आरोग्य सेतु एप खोल कर भी यही प्रक्रिया अपनाकर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद सीधे वह अपने केंद्र पर नियत तिथि और समय पर पहुंचकर वैक्सीन की डोज ले सकेंगे। उन्हें केंद्र पर ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed