फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   13208 fir and huge number of arrest in Uttar Pradesh.

यूपी में लॉकडाउन तोड़ने पर 13,208 के खिलाफ एफआईआर, 33,306 गिरफ्तारियां

Fri, 10 Apr 2020 08:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 10 Apr 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
13208 fir and huge number of arrest in Uttar Pradesh.
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : amar ujala

लॉकडाउन को लेकर नियमों का सख्ती से पालन कराए जाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत पुलिस ने प्रदेश में कानून का उल्लंघन करने वाले 13,208 लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज की है। इसके साथ ही जमाखोरों व कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जमाखोरी व कालाबाजारी करने वाले 436 लोगों के खिलाफ कुल 344 एफआईआर दर्ज की गई हैं और इसके तहत कुल 143 को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


अवस्थी ने बताया कि कोरोना वायरस के दृष्टिगत प्रदेश में लॉकडाउन अवधि में पुलिस ने अब तक धारा 188 के तहत 13,208 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। अब तक कुल 33,306 लोग गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉटस्पॉट इलाकों में हुई सख्त कार्रवाई
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रथम चरण में 121 हॉटस्पॉट चिह्नित करके कार्रवाई की गई है। इसके तहत 704 स्थानों में बैरिकेटिंग की व्यवस्था तथा 1658 वाहनों का चालान करके 289 वाहनों को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि 111 एफआईआर धारा 188 के अंतर्गत आपदा प्रबंधन अधिनियम/एपिडेमिक अधिनियम में दर्ज की गई है।

20 हजार से अधिक वाहन हुए सीज

इसके अलावा प्रदेश में अब तक 13,97,924 वाहनों की सघन चेकिंग में 20,287 वाहन सीज किए गए। चेकिंग अभियान के दौरान 5,87,82,764 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया।

फेक न्यूज के 120 मामलों में कार्रवाई
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार फेक न्यूज पर कड़ी नजर रख रही है। फेक न्यूज के तहत अब तक 120 मामलों को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed