फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   दुर्गापूजा पंडालों के पट खुले, रोशन हुआ पूरा शहर

दुर्गापूजा पंडालों के पट खुले, रोशन हुआ पूरा शहर

Thu, 18 Oct 2018 12:03 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
दुर्गापूजा पंडालों के पट खुले, रोशन हुआ पूरा शहर
दुर्गापूजा पंडालों के पट खुले, रोशन हुआ पूरा शहर
विज्ञापन



सुल्तानपुर। जिले के ऐतिहासिक दुर्गापूजा महोत्सव की तैयारी अंतिम दौर में है। शहर के विभिन्न पंडालों में बुधवार शाम गाजे-बाजे के साथ मां भगवती के विभिन्न रूपों की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमाओं की नेत्र प्रतिष्ठा (आंख की पट्टी खोली गई) हुई।


इसी के साथ ऐतिहासिक दुर्गापूजा महोत्सव की औपचारिक शुरुआत भी हो गई। शाम होते ही पूरा शहर व पूजा पंडालों की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हो उठा। पंडालों में विराजमान मां का दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ आनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन



दुर्गापूजा पंडालों में बुधवार को प्रतिमा स्थापना के साथ ही पूरा शहर जय माता दी के उद्घोष से गूंज उठा। पूजा समितियों के उत्साही पदाधिकारी डीजे की धुन पर अपनी-अपनी प्रतिमाएं मूर्तियां ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लादकर पंडालों तक लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जहां विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान के साथ प्रतिमाएं स्थापित की गईं। कई पंडालों में पहले से ही प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं लेकिन उनकी आंख पर पट्टी बांधी गई थी। पंडालों में दिनभर पूजापाठ के बाद शाम को नेत्र प्रतिष्ठा की गई।


इसके बाद समिति से जुड़े लोगों व शहरवासियों ने आरती के साथ माता रानी के विभिन्न रूपों का दर्शन किया। माता रानी के नेत्र खुलने के साथ ही औपचारिक रूप से महोत्सव की शुरुआत हो गई। हालांकि, महोत्सव में विजयदशमी के दिन से मेला शुरू होता है, जो अनवरत प्रतिमा विसर्जन तक चलता है।


शहर में विभिन्न पूजा समितियों की ओर से की गई लाइटिंग आकर्षक छटा बिखेर रही है। देश व विदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों की अनुकृति के बन रहे विशाल पंडालों के निर्माण को बुधवार को अंतिम रूप दिया गया।


शाम होते ही दीवानी तिराहा, बस स्टेशन, सब्जी मंडी, चौक, घंटाघर, ठठेरी बाजार, गभड़िया समेत अन्य जगहों पर स्थापित दुर्गापूजा पंडाल रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठे। पंडालों में विराजमान मां के विभिन्न रूपों का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की आमद शुरू हो गई है। दुर्गापूजा महोत्सव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है।


जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के लबदेहा गांव में महिषासुर मर्दनी की भव्य प्रतिमा का दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। प्रतिमा स्थापना में गांव वालों का बराबर का सहयोग रहता है। तीन साल से लबदेहा गांव में नवरात्र के प्रथम दिन ही लोग यहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करते हैं और दशहरा के दिन प्रतिमा विसर्जन करते हैं।



प्रतिमा स्थापना के बाद लगने वाले दुर्गापूजा मेले में समिति के लोग मां का जागरण कराते हैं। दुर्गापूजा के समय लबदेहा में भक्तों का का तांता लग रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को देवी जागरण में हरिओम मिश्र ने शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed