{"_id":"5b3a5a894f1c1be6458b4568","slug":"131530550921-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में उतरे युवक का मगरमच्छ ने दबोचा पैर, 10 मिनट तक यूं लड़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में उतरे युवक का मगरमच्छ ने दबोचा पैर, 10 मिनट तक यूं लड़ा युवक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ का युवक ने दबोचा पैर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर बीट के कुरकुरी कुंआ गांव निवासी एक युवक सोमवार सुबह सरयू नहर के तट पर गया था। तभी नहर से निकले मगरमच्छ ने युवक का एक पैर दबोच लिया। पास पड़े एक डंडे के सहारे युवक ने 10 मिनट तक मगरमच्छ से संघर्ष किया, तब जाकर युवक की जान बची।
लोगों की मदद से उसे पीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी मोतीपुर रेफर किया गया है। सूचना के बाद भी वनकर्मी गांव नहीं पहुंचे हैं।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत सदर बीट के कुरकुरीकुआं गांव निवासी हरेंद्र कुमार (35) सोमवार सुबह नित्यक्रिया के लिए सरयू नहर के तट पर गया था।
इसी दौरान नहर से निकले मगरमच्छ ने युवक के बाएं पैर को दबोच लिया। युवक ने पास में पड़े डंडे से 10 मिनट तक संघर्ष किया। शोर मचाया। इस पर मगरमच्छ उसे छोड़कर नहर में चला गया।
विज्ञापन
आसपास के लोग दौड़े। सभी ने घायल हरेंद्र को पीएचसी सुजौली पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर कर दिया गया।
हरेंद्र के पिता भगवान ने घटना की सूचना रेंज कार्यालय पर दी। लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में रोष है।
सभी का कहना है कि सदर बीट की चौकी व रेंज कार्यालय के अधिकारी शिथिलता बरत रहे हैं। घायलों को मुआवजा तक नहीं दिया जा रहा है।