फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   नकली कीटनाशक फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

नकली कीटनाशक फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

Thu, 24 May 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
नकली  कीटनाशक फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार
बहराइच। शहर के दरगाह क्षेत्र में नकली कीटनाशक बनाने का कारखाना पकड़ा गया है। मौके से दो कीटनाशकों के स्टीकर, सील बोतल, खाली डिब्बे व केमिकल बनाने का सामान मिला है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बरामद सामान को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिले में अरसे से कीटनाशक के नकली कारोबार की शिकायत हो रही थी। कृषि रक्षा अधिकारी रामदरश वर्मा की अगुवाई में टीम ने खोजबीन शुरू की तो दरगाह क्षेत्र में एक नकली कीटनाशक कंपनी का पता चला।
विज्ञापन


कृषि विभाग ने पुलिस फोर्स के साथ कंपनी पर छापेमारी की तो मौके से गन्ना की खेती में प्रयोग होने वाले कीटनाशक कोराजेन और ट्रेसर दवाओं के कारोबार का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि रक्षा अधिकारी रामदरश ने बताया कि दो कमरों के मकान में नकली कीटनाशक के कारोबार का संचालन हो रहा था। घेराबंदी के दौरान अन्य लोग भाग निकले। एक व्यक्ति को पकड़ा गया।

उसकी पहचान शेबू निवासी बख्शीपुरा दरगाह शरीफ के रूप में हुई है। कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि धंधे में लिप्त अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।


ये सामान हुआ बरामद
कोराजेन 60 एमएल की 370 शीशी भरी हुई, 30 एमएल का भरा डिब्बा 345 एमएल, 30 एमएल का खाली डिब्बा 133 अदद, 3600 नकली स्टीकर, एंटी बायोटिक कीटनाशक ट्रेसर का पांच एमएल का भरा डिब्बा 198 अदद, 10 एमएल का भरा डिब्बा 103 अदद, खाली डिब्बा 138 अदद, ट्रेसर के नकली स्टीकर 180 अदद व केमिकल बनाने का रसायन एक किलो बरामद हुआ। बरामद रसायन व तैयार केमिकल के साथ ही नकली स्टीकर को सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed