{"_id":"5ad8e17a4f1c1b340a8b56a6","slug":"131524162938-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 डिग्री पहुंचा पारा, तेज धूप से हाल बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41 डिग्री पहुंचा पारा, तेज धूप से हाल बेहाल
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदन में चुभन का अहसास कराती रही सूरज की किरणें
सीतापुर। जिले में गर्मी के तेवर दिन-ब-दिन तल्ख होते जा रहे हैं। गुरुवार को भी सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल किया। एक डिग्री उछाल के साथ पारा 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रचंड गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते दिखाई दिए। दोपहर में शहर के मुख्य चौराहों व बाजारों में आवाजाही कम रही।
गुरुवार की सुबह से ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। सूरज की गर्म किरणें बदन में चुभने लगीं थीं। तपिश से आम जनमानस बुरी तरह बेहाल नजर आया। दोपहर होते-होते तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। आलम यह रहा कि तेज धूप के साथ लगभग 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले लू के गर्म थपेड़ों ने मुसीबत और बढ़ा दी।
भीषण गर्मी से बेचैन लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। जिसके चलते दोपहर को शहर की प्रमुख बाजार व चौराहों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। पंखे व कूलर भी गर्मी के सितम से राहत पहुंचाने में नाकाम साबित हुए। देर शाम तक गर्मी के तेवर बरकरार रहे।
विज्ञापन
जिससे लोगों का बदन पसीने से तरबतर होता रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल नहीं हैं।