{"_id":"5aad5c0c4f1c1b68248b5d3e","slug":"131521310732-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में मुठभेड़ में गोली लगने से इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में मुठभेड़ में गोली लगने से इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस ने जख्मी हालत में जिला अस्पताल में कराया भर्ती
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात हुई मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश गोली से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायल बदमाश के पास से चोरी की बाइक व एक तमंचा मय कारतूस के बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक हरमीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस बल के साथ कोटरा पुल पर नाकेबंदी की। इसी बीच बाइक से जा रहे दो बदमाशों को जब पुलिस ने रोकना चाहा। तो उन्होंने पुलिस टीम पर ही फायर झोंक दिया। बदमाशों की तरफ से इस तरह की हरकत की पुलिस को उम्मीद नहीं थी।
यही वजह रही कि बदमाशों के फायर करते ही पुलिस टीम में भगदड़ मच गई। हालांकि कुछ ही समय में पुलिस टीम ने मोर्चा संभाल लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लग गई। जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चठिया निवासी मदन के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम है। घायल बदमाश के पास से तमंचा मय कारतूस के बरामद किया है। मौके पर मिली बाइक भी चोरी की है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मदन पर सीतापुर, लखीमपुर खीरी व लखनऊ के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट, डकैती जैसे 18 से अधिक मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सतीश चंद्र यादव आदि शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मदन के दूसरे साथी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।