फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   अध्यक्ष के 55 व सभासद के 719 प्रत्याशी मैदान में

अध्यक्ष के 55 व सभासद के 719 प्रत्याशी मैदान में

Wed, 08 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष के 55 व सभासद के 719 प्रत्याशी मैदान में
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव में बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब तीन नगर पालिका परिषद व दो नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 55 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, सभासद पद के लिए कुल 719 उम्मीदवार अब मैदान में हैं। इससे पहले नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में सभासद पद के एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

मंगलवार तक चली नामांकन प्रक्रिया के बाद बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच जलालपुर, टांडा व अकबरपुर तहसील परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुई। अकबरपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए हुए 21 नामांकन पत्र जांच के बाद सभी वैध मिले, जबकि सभासद पद के लिए सभी 245 परचे वैध पाए गए। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच में एक सभासद के परचे को छोड़कर शेष सभी अध्यक्ष व सभासद पद के लिए हुए नामांकन वैध पाए गए। टांडा नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 12 व 25 सभासद पद के सापेक्ष 205 परचे बुधवार को तहसील परिसर में हुई जांच के बाद सभी सही मिले। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में अध्यक्ष पद के लिए हुए 12 नामांकन व 17 वार्डों के लिए हुए 120 नामांकन पत्रों की जांच हुई, तो अध्यक्ष पद के किसी भी नामांकन पत्र में तो कोई गड़बड़ी नहीं मिली, लेकिन वार्ड नंबर 16 से सभासद पद के लिए वंदना पत्नी रामलौट द्वारा किया गया नामांकन विभिन्न गड़बड़ियों के चलते खारिज कर दिया गया। इस प्रकार अब यहां 119 सभासद मैदान में हैं। नगर पंचायत इल्तिफातगंज में अध्यक्ष पद के लिए हुए सात नामांकन, जबकि 11 वार्डों के सभासद के लिए हुए 59 नामांकन पत्र जांच के बाद वैध मिले। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को हुई जांच में अध्यक्ष पद के सभी तीन परचे वैध पाए गए। 25 सभासद पदों के सापेक्ष दाखिल हुए 91 परचे भी वैध मिले। सहायक निर्वाचन अधिकारी जलालपुर सुदामा वर्मा ने बताया कि जांच प्रक्रिया तहसील परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निपटी।
विज्ञापन


यह हैं प्रमुख दलों के उम्मीदवार
अकबरपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद की कांग्रेस से रंजना पांडेय, सपा से मालती वर्मा, बसपा से प्रमिला वर्मा, भाजपा से सरिता गुप्ता प्रमुख प्रत्याशियों में शामिल हैं। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार नगर परिषद टांडा से भाजपा प्रत्याशी प्रभावती मौर्य, सपा की नसीम रेहाना, बसपा की सुरैया बानो व आम आदमी पार्टी की उर्मिला वर्मा, नगर पंचायत इल्तिफातगंज से भाजपा प्रत्याशी शर्मिला वर्मा, सपा की शमा परवीन, बसपा की शौकत जहां, कांग्रेस की महजर्रबुनिशा तथा नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से राजकुमार, कांग्रेस से राधेश्याम, सपा से फैजान अहमद व बसपा से मुन्नीलाल प्रमुख प्रत्याशियों में शामिल हैं। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की इशरत फातिमा, सपा की खुर्शीद जहां व बसपा की फरजाना खातून चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed