फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता...

या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता...

Sat, 30 Sep 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता...
बहराइच। नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार को मां सिद्धिदात्री की आराधना विधिविधान से की गई। मां के जयकारों से देवी मंदिर और पंडाल गूंजते रहे। पूरे दिन मंदिरों पर हवन पूजन और कन्या भोज के आयोजन का दौर चला। ग्रामीण अंचलों में भी पूरे दिन मां दुर्गा के पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालु जुटे रहे। रात में दुर्गा पंडालों में महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

नवमी के अवसर पर शुक्रवार को मंदिरों और पंडालों में परंपरागत पूजन-अर्चन के लिए पूरे दिन श्रद्धालु उमड़ते रहे। भक्तों ने मां दुर्गा के नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री का पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। नवमी के अवसर पर देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन किया। शहर के मरीमाता मंदिर, संहारणी मंदिर, काली मंदिर, मोहम्मदा समय माता मंदिर आदि स्थानों पर मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने हवनकुंड में आहुतियां दीं। इसके बाद मंदिरों और पूजा पंडालों में कन्या भोज का भी आयोजन हुआ। घरों में भी महिलाओं ने कन्या भोज कराया। शहर के ब्राम्हणीपुरा मोहल्ले में स्थित बाबा भोलेश्वरनाथ मंदिर में नवयुवक दुर्गापूजा समिति की ओर से रात में हुई महाआरती में आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह समिति के अध्यक्ष की मौजूदगी में हवन पूजन हुआ। मिंहीपुरवा में कई स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के पंडालों में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जरवलरोड के दुर्गा मां मंदिर तूफानी चौराहे पर रामकथा व दुर्गापूजा की धूम रही।
विज्ञापन


कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद
नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार की मंत्री अनुपमा जायसवाल ने अपने आवास पर नवमी के पावन पर्व पर कन्या भोज करा कर नवरात्र का समापन किया। विधि-विधान से कन्याओं का पूजन किया। इस मौके पर कन्हैया सोनी, राकेश श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन गोयल, जय प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस की प्रदेश सचिव चौधरी सरिता पटेल ने भी परंपराओं का निर्वहन कर बेरिया समय मंदिर परिसर में 101 कन्याओं का पूजन कर उन्हे अंगवस्त्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात्रि जागरण में झूमे भक्त
शारदीय नवरात्र के अवसर पर तहसील मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर अंतिम दिन विधिविधान से पूजा हुई। रात्रि जागरण में भक्तों का हुजूम उमड़ता रहा। कैसरगंज व जरवल क्षेत्र में में मां दुर्गा के पंडाल में शाम की आरती के समय आस्था का सैलाब उमड़ा। आरती के साथ गगन भेदी जयकारे से माहौल भक्तिमय है। रात में मां के जागरण कार्यक्रम में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed