{"_id":"59ce8e504f1c1b79548b4f72","slug":"131506709072-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैतों ने तीन घरों में की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैतों ने तीन घरों में की लूटपाट
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिसियामोड़ (बहराइच)। रिसिया थाना क्षेत्र के सुभाषनगर गांव में गुरुवार की रात असलहों से लैस नकाबपोश डकैतों ने तीन घरों में जमकर उत्पात मचाया। असलहों के दम पर परिवारीजनों को काबू में कर नकदी और जेवरात समेत पांच लाख की संपत्ति लूट ली। डकैतों ने विरोध करने पर कट्टे की बट से पीटकर छह लोगों को घायल कर दिया। सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिसिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंगलाचक के सुभाषनगर गांव निवासी लक्ष्मीशंकर तिवारी रात में परिवारीजनों के साथ घर में सो रहे थे। करीब एक बजे असलहों से लैस नकाबपोश सात डकैत छत के सहारे घर में घुस गए। डकैतों ने असलहों के दम पर परिवारीजनों को काबू में कर अलमारी की चाबी मांगी। परिवारीजनों ने विरोध किया तो डकैतों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। अलमारी का ताला तोड़कर एक लाख के जेवरात, 50 हजार रुपये, कपड़ा, बर्तन समेत कीमती सामान समेट लिया। इसके बाद डकैत पड़ोसी साबरू उर्फ मुखलाल तथा रामेश्वर गौतम के घर जा धमके। यहां भी परिवार के लोगों को असलहों की दम पर काबू में कर उन्हें मारापीटा। फिर अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर दो लाख के जेवर, 80 हजार रुपये, कपड़ा, बर्तन व अन्य कीमती सामान लूट लिया। डकैतों के हमले में शिवनाथ, साधू, लालमुनि, रामेश्वर तथा पुत्री बबिता (19) और अंजली (17) लहूलुहान हो गईं। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े, लेकिन तब तक डकैत असलहे लहराते हुए सामान समेटकर भाग गए। रात में ही थाने पर वारदात की सूचना दी गई। थानाध्यक्ष आरपी यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।