फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   भेड़हा नाले पर बने पुल की चार-चार फीट सड़क बही

भेड़हा नाले पर बने पुल की चार-चार फीट सड़क बही

Mon, 18 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
भेड़हा नाले पर बने पुल की चार-चार फीट सड़क बही
बाराबंकी। बाराबंकी-फतेहपुर मार्ग पर ग्रीडगंज के पास भेड़हा नाले पर हाल में ही पौने दो करोड़ रुपये से बनकर तैयार हुआ पुल व सड़क पहली बारिश में ही जवाब देने लगा है। पुल पर बने एप्रोच के पास पत्थरों की पिचिंग न होने से मिट्टी के साथ चारों ओर चार-चार फीट सड़क भी बह गई। आलम यह है कि देवा से शहर की ओर जाने पर बाईं ओर करीब 10 मीटर सड़क में दरार आ गई है जिससे देवा आने वाले जायरीनों के लिए खतरा बढ़ गया है। सड़क धंसने व एप्रोच के बहने की भनक लगते ही लोक निर्माण खंड तीन के जिम्मेदार अधिकारियों ने पुल की मरम्मत में की गई धांधली को छिपाने के लिए मरम्मत के बजाए गड्ढ़े के पास मिट्टी भरी बोरियां व कांटे डाल दिए हैं।
विज्ञापन


पत्थरों की पिचिंग न करने से बह गई मिट्टी
ग्राउंड लेबल से करीब 20 मीटर उंचाई पर पुल का निर्माण हुआ है। पुल के बराबर तक मिट्टी से पटाई करने के बाद सड़क का दोनों क्षोर पर निर्माण कराकर मुख्य मार्ग से जोड़ा गया है। पहली बारिश में ही मिट्टी बह जाने से दोनो क्षोर पर बनी 65-70 मीटर सड़क करीब 10 सेंटीमीटर बैठ गई। सड़क से पुल ऊंचा होने के कारण वाहन जब पुल पर चढ़ते व उतरते हैं तो वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं जिससे तेज रफ्तार से आने वाली बाइक व छोटे वाहन कई बार पलट चुके हैं।
विज्ञापन

-
करीब पौने दो करोड़ रुपये से पुल व सड़क का निर्माण हुआ है। पत्थरों की पिचिंग न होने से मिट्टी बह गई है। दो तीन साल तक नए निर्माण के बाद एप्रोच व सड़के धंसती हैं जिन्हे बनाया जाता है यह विभाग का रूटीन वर्क है। भेड़हा नाले के पुल व सड़क को भी मरम्मत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओपी सोनकर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण खंड तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed