फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   131 couples met each other in mass marriage

Lucknow News: सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 131 जोड़े

Wed, 01 Mar 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 01 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
131 couples met each other in mass marriage
रायबरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को जिले के शिवगढ़, रोहनिया, सलोन, डीह ब्लॉकों व नगर पंचायत परशदेपुर में 131 जोड़ों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कराया गया।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. वैभव त्रिपाठी ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना में अल्पसंख्यक वर्ग मेें दो, अन्य पिछड़ा वर्ग के 26, अनुसूचित जाति के 102 व सामान्य वर्ग के एक जोड़े की शादी कराई गई। वधुओं को 10-10 हजार रुपये का सामान और खाते में 35-35 हजार रुपये भेजे गए। डीह प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक परिसर में 33 जोड़ों का विवाह कराया गया। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख विवेक विक्रम सिंह, बीडीओ जितेंद्र कुमार सिंह व सहायक विकास अधिकारी रामधारी प्रसाद ने वर-वधुओं को उपहार देकर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

शिवगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक परिसर में 55 बेटियों ने सात फेरे लिए। वर-वधू को 10-10 हजार रुपये का गृहस्थी का सामान दिया गया। बीडीओ शिवकुमार ने बताया कि 55 बेटियों की शादी कराई गई है। ब्लाॅक प्रमुख हनुमंत प्रताप सिंह, पंकज मिश्र, जितेंद्र बहादुर सिंह, स्वप्निल कुमार आदि ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। सलोन प्रतिनिधि के अनुसार, 43 जोड़ो का ब्लॉक परिसर में सामूहिक विवाह कराया गया। प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने वर-वधु का आशीर्वाद दिया। यहां रोहनिया के छह, सलोन के 23, नगर पंचायत परशदेपुर के आठ और नगर पंचायत सलोन के छह जोड़ों का विवाह कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed