फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   13,000 people received treatment at the Atal Health Fair.

Lucknow News: अटल स्वास्थ्य मेले में 13 हजार को मिला इलाज

Mon, 22 Dec 2025 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
13,000 people received treatment at the Atal Health Fair.
अटल स्वास्थ्य मेले में पहुंचे लोग।
लखनऊ। विकासनगर के मिनी स्टेडियम में भाजपा नेता नीरज सिंह के संयोजन में दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले का रविवार को समापन हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि दूसरे दिन 7,815 लोगों ने और दो दिनों में कुल 13,035 लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लिया। कुल 308 ईसीजी, 125 अल्ट्रासाउंड और 168 ईको की जांचें हुईं। साथ ही 1385 चश्मे और 267 कान की मशीनें दी गईं। मेले में बच्चों को छह माह तक केवल स्तनपान कराएं और सही उम्र में विवाह विषयों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि अटल स्वास्थ्य मेले के जरिये हजारों गरीब और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क, त्वरित जांच और उपचार की सुविधा मिल रही है। बिना भेदभाव के सभी को इलाज मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं। प्रदेश में 3500 से अधिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 200 से अधिक विशिष्ट अस्पताल और 81 मेडिकल कॉलेज सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह और सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने स्टॉल लगाकर निशुल्क सेवाएं दे रहे चिकित्सकों को सम्मानित किया। जरूरतमंद मरीजों को कंबल दिए गए। सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, जनसंपर्क अधिकारी राघवेंद्र शुक्ला, महामंत्री पुष्कर शुक्ला, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र देवड़ी, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, पार्षद उमेश सानवाल, राकेश मिश्रा और रंजीत सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल स्वास्थ्य मेले में पहुंचे लोग।

अटल स्वास्थ्य मेले में पहुंचे लोग।

अटल स्वास्थ्य मेले में पहुंचे लोग।

अटल स्वास्थ्य मेले में पहुंचे लोग।

अटल स्वास्थ्य मेले में पहुंचे लोग।

अटल स्वास्थ्य मेले में पहुंचे लोग।

अटल स्वास्थ्य मेले में पहुंचे लोग।

अटल स्वास्थ्य मेले में पहुंचे लोग।

अटल स्वास्थ्य मेले में पहुंचे लोग।

अटल स्वास्थ्य मेले में पहुंचे लोग।

अटल स्वास्थ्य मेले में पहुंचे लोग।

अटल स्वास्थ्य मेले में पहुंचे लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed