{"_id":"6175ba9480df8338f21dd021","slug":"13-train-will-cancelled-from-today-lucknow-news-lko601567092","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगमपुरा सहित 13 ट्रेनें आज से लखनऊ समेत अन्य स्टेशनों पर रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेगमपुरा सहित 13 ट्रेनें आज से लखनऊ समेत अन्य स्टेशनों पर रद्द
विज्ञापन
ट्रेनों के निरस्त रहने से यात्रियों को होगी परेशानी। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे प्रशासन ने बेगमपुरा समेत 13 ट्रेनें सोमवार से लखनऊ व अन्य स्टेशनों पर निरस्त करने फैसला किया है। साथ ही 12 से अधिक ट्रेनों को बदले मार्ग पर चलाया जाएगा।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि सहारनपुर-मुरादाबाद और हरिद्वार-लक्सर रेलखंड पर दोहरीकरण का काम करवाएगा।
इसके लिए लक्सर स्टेशन पर प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग के चलते 29 अक्तूबर तक ट्रैफिक ब्लॉक लिए गए हैं।
इसके चलते वाराणसी जम्मूतवी बेगमपुरा स्पेशल (02237) 25 से 28 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। वापसी में जम्मू तवी वाराणसी बेगमपुरा स्पेशल (02238) 26 से 29 अक्तूबर के बीच निरस्त रहेगी।
शॉर्ट टर्मिनेट होंगी ये ट्रेनें
मुजफ्फरपुर देहरादून (05001) 25 अक्तूबर को नजीबाबाद तक ही चलेगी। देहरादून गोरखपुर स्पेशल (05005) 27 को नजीबाबाद तक, देहरादून गोरखपुर स्पेशल (05006) 26 व 28 को नजीबाबाद से, प्रयागराज संगम योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल (04229) 26 व 28 को नजीबाबाद तक, योग नगरी ऋषिकेश प्रयागराज संगम स्पेशल (04230) 27 व 29 को नजीबाबाद से, हावड़ा देहरादून कुंभ स्पेशल (02369) 25 से 27 को लखनऊ तक, देहरादून हावड़ा स्पेशल (02370) 26 से 28 को लखनऊ से, हावड़ा देहरादून उपासना स्पेशल (02327) 26 को लखनऊ तक, देहरादून हावड़ा उपासना स्पेशल (02328) 27 को लखनऊ से, हावड़ा योग नगरी ऋषिकेश दून स्पेशल (03009) 24 से 27 को बरेली तक, योग नगरी ऋषिकेश हावड़ा दून स्पेशल (03010) 26 से 28 तक बरेली से, वाराणसी देहरादून जनता स्पेशल (04265) 25 से 28 को मुरादाबाद तक, देहरादून वाराणसी जनता स्पेशल (04266) 26 से 29 अक्तूबर को मुरादाबाद से चलेंगी।
विज्ञापन
बदले मार्ग से चलेंगी ट्रेनें
लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस स्पेशल (05011) 25 से 28 अक्टूबर तक, चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस स्पेशल (05012) 26 से 29 तक, पटना जम्मूतवी अर्चना स्पेशल (02355) 26 को, न्यू तिनसुकिया अमृतसर स्पेशल (05933) 26 को, पाटलिपुत्र चंडीगढ़ एक्सप्रेस स्पेशल (03255) 27 को, अमृतसर कोलकाता एक्सप्रेस स्पेशल (02358) 28 को, कोलकाता नांगल डैम एक्सप्रेस स्पेशल (02325), अमृतसर कोलकाता एक्सप्रेस स्पेशल (023180) 29 को, गाजीपुर सिटी श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस स्पेशल (04655) 28 को मुरादाबाद हापुर मेरठ सिटी सहारनपुर के रास्ते चलाई जाएंगी। वहीं, भटिंडा बनारसी एक्सप्रेस स्पेशल (01636) 27 को अंबाला गाजियाबाद कानपुर के रास्ते, बठिंडा एक्सप्रेस स्पेशल (01635) 28 को उपरोक्त मार्ग से, श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस स्पेशल (01635) 26 को लखनऊ कानपुर खुर्जा मेरठ सिटी सहारनपुर के रास्ते, चंडीगढ़ गोरखपुर स्पेशल (01656) 28 अक्टूबर को अंबाला गाजियाबाद कानपुर लखनऊ के रास्ते चलेंगी।
छठ पूजा पर 14 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगी अतिरिक्त बोगियां
दीपावली और छठ पूजा पर पूर्वांचल व बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन 14 जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाने की तैयारी कर रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने रविवार को लखनऊ से मुंबई और बिहार की नियमित ट्रेनों में वेटिंग को देखते हुए लखनऊ से छपरा समेत 14 जोड़ी ट्रेनों में 27 अक्तूबर से 10 दिसंबर तक अलग-अलग तारीखों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इसमें लखनऊ छपरा एक्सप्रेस, गोमतीनगर छपरा कचहरी, छपरा मथुरा वाया लखनऊ, छपरा दुर्ग, मऊ आनंद विहार, गोरखपुर पुणे, गोरखपुर यशवंतपुर, गोरखपुर मुंबई, ऐशबाग गोरखपुर, लखनऊ पाटलीपुत्र आदि ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।