फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   13 swine flu patients detected in the capital in eight months.

Lucknow News: राजधानी में आठ महीनों में स्वाइन फ्लू के 13 मरीज मिले

Tue, 25 Aug 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
13 swine flu patients detected in the capital in eight months.
लखनऊ। स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। मानसून और उमस भरे मौसम के कारण इसके मामलों में तेजी से उछाल आया है। प्रदेश में इसके 337 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, लखनऊ में थोड़ी राहत है। यहां जनवरी से अब तक 13 मरीज मिले हैं। फिर भी स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मौसम में बदलाव के दौरान वायरल संक्रमण के मामले बढ़ते हैं। स्वाइन फ्लू भी संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या सांस के साथ निकलने वाली संक्रमित बूंदों से फैल सकता है। शुरुआत में इसके लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे ही नजर आते हैं। ऐसे में लगातार लक्षण बने रहने या स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
विज्ञापन

सर्दी-जुकाम को नजरअंदाज न करें
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, हर सर्दी-जुकाम स्वाइन फ्लू नहीं होता, लेकिन लक्षण लगातार बने रहने या तेजी से बढ़ने पर जांच की जरूरत हो सकती है। खासकर बुजुर्गों, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों में संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है। इसलिए लक्षण दिखने पर समय पर डॉक्टर की सलाह पर जांच और इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के लक्षण
-तेज बुखार या ठंड लगना।
-खांसी और गले में खराश।
-नाक बहना या बंद होना।
-सिर और शरीर में दर्द।
-अत्यधिक थकान और कमजोरी।
-कुछ मरीजों में उल्टी या दस्त की शिकायत भी हो सकती है।
-सांस लेने में परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह जरूरी।
ऐसे करें बचाव

-खांसते या छींकते समय मुंह और नाक ढकें।
-हाथों को साबुन से बार-बार साफ करें।
-सर्दी-जुकाम से पीड़ित व्यक्ति के बेहद करीब जाने से बचें।
-भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतें।
-इस्तेमाल किए हुए टिश्यू को खुले में न फेंकें।
-बीमारी के लक्षण होने पर खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से सलाह लें।
-सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द या लगातार तेज बुखार जैसे गंभीर लक्षण होने पर तत्काल अस्पताल जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed