{"_id":"5bfbcc1cbdec2241c6365476","slug":"13-suspects-have-been-taken-on-arrest-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में ट्रेन रोककर हिरासत में लिए गए 13 संदिग्ध, आर्मी बैग के साथ भारी नगदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में ट्रेन रोककर हिरासत में लिए गए 13 संदिग्ध, आर्मी बैग के साथ भारी नगदी बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Updated Mon, 26 Nov 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के जीआरपी कंट्रोल रूम की सूचना पर बाराबंकी में बड़ी कार्रवाई की गई है। कोटा-पटना ट्रेन रोककर 13 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
सभी से जीआरपी थाने में पूछताछ की जा रही है। सीओ जीआरपी लखनऊ अमिता सिंह ने बताया कि लखनऊ स्टेशन से मिली सूचना पर कार्रवाई की जा रही है।
युवकों ने पूछताछ में बताया कि वह सभी आगरा में सेना की रैली करवाने के बाद बनारस वापस अपने घर जा रहे थे। उनकी पहचान के लिए आर्मी अफसरों से भी बात की गई है। मामले की जांच के लिए आर्मी टीम को भी बुलावा भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के बाद ही पूरी बात सामने आ सकेगी। पकड़े गए युवकों के पास से आर्मी बैग, वाकी-टाकी सहित तीन लाख रुपये की नगदी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन