{"_id":"69640ccd6efdee8c60091e2c","slug":"13-lakh-rupees-were-stolen-in-the-name-of-the-shop-lucknow-news-c-13-knp1002-1555403-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दुकान के नाम पर हड़पे 13 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दुकान के नाम पर हड़पे 13 लाख रुपये
Mon, 12 Jan 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-आई निवासी संतोष तिवारी ने गाजीपुर स्थित मानस विहार कॉलोनी की रहने वाली रिंकी गुप्ता व उसके पति विजय पर दुकान के नाम पर 35 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। गाजीपुर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
संतोष के मुताबिक 2022 में उनकी मुलाकात रिंकी से हुई थी। रिंकी और विजय ने उनसे अपनी सर्वोदय नगर स्थित दुकान बेचने की बात कही थी। सौदा 14 लाख में तय हुआ था। पीड़ित ने 23 दिसंबर से दो अक्तूबर 2023 तक आरोपियों को 13 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। आरोप है कि जब उन्होंने रिंकी व उसके पति से दुकान का बैनामा उनके नाम करने की बात कही तो दोनों मुकर गए। साथी ही 13 लाख की चार चेक उन्हें दे दी, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गईं। विरोध पर आरोपी 2025 तक टरकाते रहे। दबाव बनाने पर आरोपियों ने धमकाना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर राजेश मौर्या के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।