फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   13 flights delayed because of VIP movements.

लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके गए 13 विमान, तीन हजार यात्री फंसे, अफरातफरी

Wed, 16 May 2018 02:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
13 flights delayed because of VIP movements.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विमानों की लेटलतीफी खत्म नहीं हो रही। मंगलवार को फिर 13 विमानों को राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोक लिया गया। इसके चलते एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। करीब तीन हजार यात्री एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि दिल्ली हवाई अड्डे पर जगह नहीं होने के कारण मंगलवार को कई विमानों को उतरने की अनुमति नहीं मिली। कुछ विमान तो हवा में ही चक्कर लगाते रहे। हालांकि अमौसी एयरपोर्ट के ओएसडी संजय नारायण का कहना है कि लखनऊ में विमान रोके गए, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्र बताते हैं कि कर्नाटक चुनाव परिणाम के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर चार्टर्ड विमानों का दिनभर आना-जाना लगा रहा। इस वीआईपी मूवमेंट केचलते लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया, इंडिगो, गो एयर और विस्तारा की कुल 13 उड़ानों को उड़ान भरने की इजाजत नहीं मिली। विमानों के लेट होने का असर यात्रियों का हवाईअड्डे पर इंतजार करते यात्रियों पर भी पड़ा। इतना ही नहीं एयरपोर्ट पर आठ मिनट की पार्किंग फ्री होती है। पार्किंग शुल्क को लेकर यात्रियों के परिवारीजनों से कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर दिखा गुस्सा
एयर इंडिया की उड़ान एआई 412 के यात्री विभव ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा है कि 50 मिनट तक फ्लाइट में बैठे रहे और विमान रनवे पर हिला-डुला तक नहीं। दरअसल, दिल्ली से उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली है। इंडिगो के यात्री विकास ने कहा कि बोर्डिंग पास वालों को एक घंटे तक विमान में बैठने नहीं दिया गया। टिकट काउंटर भी काफी देर तक खाली रहा। दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक यह संकट बना रहा। इससे नाराज यात्रियों ने शिकायतें भी दर्ज कराईं।

इन विमानों को उड़ान भरने और लखनऊ पहुंचने में हुई देरी

13 flights delayed because of VIP movements.

लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई 991) मंगलवार को अमौसी एयरपोर्ट से ढाई घंटे विलम्ब से रवाना हुई, जिससे यात्रियों ने नाराजगी दर्ज कराई। वहीं एयर इंडिया की ही दिल्ली की फ्लाइट (एआई-412) एक घंटे 33 मिनट की देरी से टेकऑफ की।

गोएयर का विमान (जी8 175) 25 मिनट और दूसरा (जी8 269) 40 मिनट देरी से उड़ा। जबकि जेट एयरवेज की फ्लाइट (9डब्ल्यू647) 35 मिनट और दूसरा विमान (9डब्ल्यू886) 40 मिनट बाद उड़ान भर सका। वहीं दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई 431) 57 मिनट और जेट एयरवेज की फ्लाइट (9डब्ल्यू 753) 19 मिनट देरी से रवाना हो सकी।

ऐसे ही लखनऊ से मुंबई जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट (जी8 396) एक घंटे पांच मिनट और मुम्बई से लखनऊ आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6ई 6446) 58 मिनट और गोएयर की फ्लाइट (जी8 397) एक घंटे 20 मिनट की देरी से लखनऊ पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed