{"_id":"6ac5676e4ff7e0154a065476","slug":"13-filed-nomination-papers-on-the-last-day-scrutiny-of-papers-to-take-place-today-lucknow-news-c-13-lko1096-1954486-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अंतिम दिन 13 ने भरे परचा, आज होगी नामांकन पत्रों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अंतिम दिन 13 ने भरे परचा, आज होगी नामांकन पत्रों की जांच
विज्ञापन
नामांकन के दौरान पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और नामांकन करते प्रत्याशी।
लखनऊ। विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। अंतिम दिन दोनों खंडों में 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें स्नातक खंड में नौ और शिक्षक खंड में चार प्रत्याशी हैं। शिक्षक खंड में विद्या सागर, सुशील कुमार, रवींद्र कुमार त्रिपाठी और दीन दयाल गुप्त ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर परचा दाखिल किया।
वहीं, स्नातक खंड में अवनीश सिंह, विनोद कुमार वर्मा, वकील अहमद अंसारी, मोहम्मद आफाक उस्मानी, रामचंद्र तिवारी, शैलेंद्र सिंह, कांति सिंह, अवनीश कुमार वर्मा और कांति देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया। मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर विजय विश्वास पंत ने बताया कि अब सात अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ अक्तूबर को नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होगी। मतदान 23 अक्तूबर को और मतगणना 27 अक्तूबर को होगी।
ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे भाजपा प्रत्याशी, ब्रजेश पाठक ने बढ़ाया उत्साह
लखनऊ। सोमवार को सादगी के साथ नामांकन करा चुके पार्टी के दोनों प्रत्याशी मंगलवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ढोल-नगाड़ों की धुन पर, नारेबाजी करते हुए मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। जहां उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पहुंचकर शिक्षक खंड के भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी और स्नातक खंड के अवनीश कुमार सिंह का उत्साहवर्धन किया। उप मुख्यमंत्री नामांकन स्थल तक प्रत्याशी के साथ गए। दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन का एक-एक सेट और दाखिल किया। सोमवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस के रूप में पहुंच कर नामांकन करने वाली स्नातक खंड से सपा प्रत्याशी कांति सिंह ने मंगलवार को सादगी के साथ नामांकन का एक और सेट दाखिल किया।