फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1.29 crore rupees extorted in the name of online trading

Lucknow News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 1.29 करोड़ रुपये ऐंठे

Tue, 29 Jul 2025 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
1.29 crore rupees extorted in the name of online trading
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने गौतमपल्ली के जियामऊ निवासी रामेंद्र कुमार मिश्रा को ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 1.29 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने रविवार को गौतमपल्ली थाने में आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर कराई है।
विज्ञापन

रामेंद्र के मुताबिक 17 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक मेसेज आया, जिसमें लिंक भी था। उस पर क्लिक करते ही वह एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गए। एडमिन ने उनसे ऑनलाइन ट्रेडिंग करके अच्छा मुनाफा कमाने की बात कही। पहले तो रामेंद्र ने मना कर दिया, पर बाद में वह ठग के प्रलोभन के जाल में फंस गए।
विज्ञापन


ठग ने उनसे एक एप डाउनलोड कराया। फिर उसी दिन और 18 जुलाई को उनसे अपने खाते में कुल 1.29 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

कुछ दिन बाद जब रामेंद्र ने मुनाफे की रकम निकालनी चाही तो एडमिन ने उन्हें मना कर दिया और शुल्क के नाम पर 70 लाख रुपये मांगे। विरोध पर ठग ने रामेंद्र से निवेश की गई रकम भूल जाने की बात कही और ग्रुप से निकाल दिया। पीड़ित ने पहले साइबर सेल में शिकायत की और फिर गौतमपल्ली पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह के मुताबिक तफ्तीश जारी है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed