Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12,516 registrations, but only 5,869 biometric verifications.

Lucknow News: पंजीकरण 12516 का, बायोमीट्रिक सत्यापन सिर्फ 5869 का

Sat, 14 Nov 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
12,516 registrations, but only 5,869 biometric verifications.
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ। छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ पाने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों की संख्या तो 12 हजार पार पहुंच गई लेकिन बायोमीट्रिक सत्यापन की रफ्तार इसके मुकाबले काफी धीमी है। अब तक केवल 5869 विद्यार्थियों का ही बायोमीट्रिक सत्यापन हो सका है। वहीं, 9620 विद्यार्थियों ने ही विश्वविद्यालय में हार्डकॉपी जमा कराई है। ऐसे में 17 नवंबर तक सभी पात्र विद्यार्थियों का सत्यापन कर उनका डाटा समाज कल्याण विभाग को भेजना विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हार्डकॉपी जमा करने के लिए सैकड़ों विद्यार्थी विश्वविद्यालय पहुंचे। इसके बावजूद 2896 विद्यार्थियों ने अभी तक हार्डकॉपी जमा नहीं कराई है। डीन छात्र कल्याण परिषद अमिता कनौजिया ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले 12,516 विद्यार्थियों में से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अभी तक जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं। रिन्यूवल कराने वाले विद्यार्थियों को 14 नवंबर तक, जबकि नए विद्यार्थियों को 16 नवंबर तक हार्डकॉपी जमा करनी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दीपावली के दौरान कई विद्यार्थियों ने फोन कर घर जाने की जानकारी दी थी। अब छठ पूजा के लिए भी दूरदराज के क्षेत्रों के विद्यार्थी घर चले गए हैं। ऐसे में वे विश्वविद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसका असर सत्यापन प्रक्रिया पर पड़ रहा है। 17 नवंबर तक बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद पूरा डाटा समाज कल्याण विभाग को भेजना है। यदि समयसीमा नहीं बढ़ाई गई तो कई विद्यार्थी छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की सुविधा से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्डकॉपी रिसीव कराने वाले विद्यार्थी

श्रेणी ओल्ड कैंपस न्यू कैंपस

ओबीसी 2344 1449

एससी 1126 603

ईडब्ल्यूएस 2163 1185

अल्पसंख्यक 553 207

दो दिन सामान्य कार्यदिवस की तरह होगा कामकाज
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय 14 और 15 नवंबर को भी सामान्य कार्यदिवस की तरह खुले रहेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बायोमीट्रिक सत्यापन समेत कई महत्वपूर्ण कार्यों को देखते हुए द्वितीय शनिवार और रविवार को कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा की ओर से 13 नवंबर को जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि कुलपति के निर्देश पर 14 नवंबर (द्वितीय शनिवार) और 15 नवंबर (रविवार) को विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय सामान्य कार्यदिवस की भांति खुले रहेंगे। इस दौरान कार्यालयों में नियमित कामकाज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed