फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1232 will be recruited in special security force in Uttar Pradesh.

UP News: विशेष सुरक्षा बल में होंगी 1232 पदों पर भर्तियां, भेजा गया प्रस्ताव

Mon, 20 Feb 2023 07:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 Feb 2023 07:48 PM IST
सार

यूपी में 1153 आरक्षियों और 79 उप निरीक्षकों की सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। ये भर्तियां विशेष सुरक्षा बल में होंगी जो कि प्रदेश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थल, एयरपोर्ट, मेट्रो, न्यायालयों आदि की सुरक्षा करेगी।

विज्ञापन
1232 will be recruited in special security force in Uttar Pradesh.
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल में 1232 पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इस संबंध में डीजीपी मुख्यालय ने पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। इसमें आरक्षी के 1153 और उप निरीक्षक के 79 पदों पर सीधी भर्ती का प्रस्ताव दिया गया है।

विज्ञापन


भर्ती बोर्ड ने आरक्षी के 1153 पदों पर सीधी भर्ती के प्रस्ताव को कुछ आपत्तियां लगाकर डीजीपी मुख्यालय वापस भेजा है। दरअसल, प्रस्ताव और नियमावली में कुछ विरोधाभास होने से एडीजी स्थापना को इसका परीक्षण कर दोबारा भेजने का अनुरोध किया गया है। वहीं उप निरीक्षकों की भर्ती के प्रस्ताव का बोर्ड में परीक्षण जारी है। आरक्षियों की भर्ती का प्रस्ताव वापस मिलते ही भर्ती प्रक्रिया की कवायद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


बताते चलें कि राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थल, एयरपोर्ट, मेट्रो, न्यायालयों आदि की पुख्ता सुरक्षा-व्यवस्था के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर उप्र विशेष सुरक्षा बल का गठन किया है। इसके लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार ने 276 करोड़ रुपये की व्यवस्था की थी। बल की पांच वाहिनियों के लिए 5037 पदों पर भर्तियां करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed