फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बोर्ड परीक्षा के लिए साढ़े चार लाख कॉपियां पहुंचीं

बोर्ड परीक्षा के लिए साढ़े चार लाख कॉपियां पहुंचीं

Tue, 18 Dec 2018 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के लिए साढ़े चार लाख कॉपियां पहुंचीं
बोर्ड परीक्षा की साढ़े चार लाख कॉपियां पहुंची
विज्ञापन



सीतापुर। यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं की करीब साढ़े चार लाख उत्तर पुस्तिकाएं जिला विद्यालय निरीक्षक को प्राप्त हो गई है। इन उत्तर पुस्तिकाओं पर बोर्ड परीक्षार्थी जवाब लिखेगे। 24 दिसंबर से उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण शुरु होगा। वितरण की तेजी से तैयारियां चल रही हैं।


यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा कराई जाती हैं। सात फरवरी से परीक्षाएं शुरू हो रहीं हैं। इस समय प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही हैं। वही उत्तर पुस्तिकाओं की जिले में आवक शुरू हो गई हैं। अब तक हाईस्कूल के विद्यार्थियों की एक लाख 48 हजार अ और एक लाख ब उत्तरपुस्तिका आ गई हैं।
विज्ञापन



वही इंटरमीडिएट में 1.40 लाख अ व 52260 ब उत्तरपुस्तिका आ गई हैं। 24 दिसंबर से राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर से इनका वितरण शुरू होगा। कोठार प्रभारी शिवकुमार त्रिवेदी ने बताया सुबह 10 से तीन बजे के बीच वितरण शुरु होगा। केंद्र व्यवस्थापक निर्धारित समय के अंदर उत्तर पुस्तिकाओं का उठान करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बार केंद्र व्यवस्थापकों को उत्तर पुस्तिकाओ को बहुत ही सुरक्षित ढंग से रखना होगा। क्योंकि प्रत्येक उत्तर पुस्तिका पर क्रमांक अंकित हैं। इस क्रमांक के अनुसार ही उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा। अगर कोई उत्तर पुस्तिका इधर-उधर हो जाती हैं तो उसकी जिम्मेदारी केद्र व्यवस्थापक की होगी। अभी तक केंद्र व्यवस्थापक को गिनती के अनुसार ही उत्तर पुस्तिका दी जाती थी। उस पर क्रमांक नहीं होता था।


इस बार हाईस्कूल में 49 हजार 571 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया हैं। एक विद्यार्थी को पांच उत्तरपुस्तिका की जरुरत पड़ेगी। इससे 2 लाख 47 हजार 855 की जरुरत हैं। इसी प्रकार इंटर में 34 हजार 832 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। एक विद्यार्थी को छह उत्तरपुस्तिका की जरूरत पडे़ेगी। इससे दो लाख आठ हजार 992 उत्तर पुस्तिका की जरुरत हैं।



इस मामले में डीआईओएस नरेंद्र शर्मा ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए उत्तरपुस्तिकाएं आनी शुरु हो गई हैं। केंद्र व्यवस्थापक अपनी छात्र संख्या के अनुसार इनका उठान सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed