फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   गैंगरेप पीड़िता हुई गर्भवती, खुदकुशी की दी चेतावनी

गैंगरेप पीड़िता हुई गर्भवती, खुदकुशी की दी चेतावनी

Mon, 09 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप पीड़िता हुई गर्भवती, खुदकुशी की दी चेतावनी
बहराइच। दुष्कर्म के बाद मां बनी किशोरी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि एक और मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन


सात माह से एक गैंगरेप पीड़िता न्याय के लिए भटक रही लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। सिर्फ केस दर्ज कर मामले से किनारा कस लिया है।


अब पीड़िता के गर्भवती होने का खुलासा हुआ है। परेशान महिला ने आरोपियों की गिरफ्तारी व न्याय न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है।

विशेश्वरगंज में एक गैंगरेप पड़िता के गर्भवती होने और न्याय न मिलने का खुलासा हुआ है। पीड़ित महिला का कहना है कि 6 नवंबर 2017 को गांव निवासी अरमान, मेराज, अब्दुल हादजी, तैयब, अजीजुल और अब्दुल अहद ने अगवा कर रेप की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


इस मामले में 9 फरवरी 2018 को पुलिस ने काफी पैरवी के बाद नामजद केस दर्ज किया लेकिन अब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं है। न ही महिला को मुआवजा मिला है।

जबकि आरोपी, महिला पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। धमकी भी दे रहे हैं। परेशान महिला का कहना है कि दुष्कर्म के कारण उसे गर्भ भी ठहर गया है।

लेकिन न्याय की कोई आशा नहीं है। महिला ने सप्ताह भर में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है।

इस मामले में एएएसपी नगर अजय प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। सभी आरोपी फरार है। कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed