{"_id":"5b2014ff4f1c1b6c4d8b630f","slug":"121528829183-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए निशुल्क मिलेगी पीएसी की भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए निशुल्क मिलेगी पीएसी की भूमि
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 सी के उच्चीकरण के लिए दसवीं वाहिनी पीएसी की भूमि बिना किसी मूल्य के पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित कर दी जाएगी। इस संबंध में शासन से मिले निर्देश के बाद कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी को भूमि मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग के उच्चीकरण में आ रही रुकावट दूर होते ही तेजी के साथ निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
रामनगर होते हुए लखनऊ गोंडा राष्ट्रीय राजमार्ग का उच्चीकरण का कार्य पिछले डेढ़ दो वर्षों से चल रहा है। लेकिन दसवीं वाहिनी पीएसी की 1.024 हेक्टेयर भूमि में 0.632 हेक्टेयर भूमि विभिन्न संक्रमणीय खातेदारों के नाम थी। जिसका प्रतिकर भुगतान गृह विभाग द्वारा किया गया है। वर्तमान में यह भूमि दसवीं वाहिनी पीएसी के नाम दर्ज है। अब शासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग को उच्चीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग को निशुल्क हस्तांतरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य के लिए पीएसी की भूमि को कार्यदायी संस्था को निशुल्क देने को कहा गया है। दिशा निर्देश के बाद कार्यवाही शुरू कर दी गई है।