फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   दिलीप ब्राह्मण विरोधी नहीं, एसपी रच रहे साजिश : माधुरी

दिलीप ब्राह्मण विरोधी नहीं, एसपी रच रहे साजिश : माधुरी

Thu, 26 Apr 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
दिलीप ब्राह्मण विरोधी नहीं, एसपी रच रहे साजिश : माधुरी
दिलीप ब्राह्मण विरोधी नहीं, एसपी रच रहे साजिश : माधुरी
विज्ञापन


बहराइच। नानपारा चीनी मिल का प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा है। कोतवाली में पूर्व विधायक दिलीप वर्मा की बयानबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद अब उनकी पत्नी व नानपारा से भाजपा की विधायक माधुरी वर्मा बचाव में आ गई हैं।


गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि, उनके पति ब्राह्मण विरोधी नहीं हैं। एसपी उन्हें फंसाने की साजिश रच रहे हैं। विधायक ने कहा कि, एसपी के तबादले व जीएम की गिरफ्तारी के लिए सीएम से मुलाकात करूंगी।
विज्ञापन



नानपारा चीनी मिल में हुए बवाल के मामले में भाजपा विधायक के पति व पूर्व विधायक दिलीप वर्मा की बयानबाजी पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। पूर्व विधायक दिलीप वर्मा लखनऊ में इलाज करा रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी व नानपारा की भाजपा विधायक माधुरी वर्मा ने गुरुवार देर शाम शहर के बशीरगंज स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा कि, उनके पति दिलीप वर्मा को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। इस साजिश में एसपी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि, परमपुर की जिस जमीन के मामले में पति पैरवी कर रहे हैं। वह जमीन ब्राह्मण की ही है। बसपा नेता उसे हड़पने की साजिश रच रहा है।


उसी बसपा नेता के इशारे पर चार दिन बाद पति का नाम तहरीर में बढ़ाकर एसपी ने मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि चीनी मिल में किसानों की पैरवी करने गए पति पर हुए हमले के मामले में आरोपी जीएम पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।


विधायक ने कहा कि, एसपी के स्थानांतरण और नानपारा चीनी मिल के जीएम की गिरफ्तारी के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात करूंगी। वार्ता हो गई है, समय भी मिल गया है। नानपारा विधायक ने एसपी पर ब्राह्मणवादी होने का भी आरोप मढ़ा।


वहीं, एसपी जुगुल किशोर और पूर्व विधायक दिलीप वर्मा के मामले में गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, नानपारा विधायक माधुरी वर्मा और बलहा विधायक अक्षयवरलाल गोंड ने जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव से मुलाकात की। सभी ने अपना पक्ष रखा।


इसी दौरान एसपी भी पहुंच गए। डीएम के सामने दोनों पक्षों में वार्ता हुई। मामले में डीएम का कहना है कि, विधायक माधुरी वर्मा और उनके साथ आए लोगों ने अपना पक्ष रखा है। मामले की जांच कराएंगे। जो भी उचित होगा, कार्रवाई की जाएगी।


इस बारे में एसपी जुगुल किशोर का कहना है कि, जिले में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखना मेरी जिम्मेदारी है। पीड़ित पक्ष को न्याय मिले, यही मेरी मंशा है। जहां भी दो पक्षों में विवाद होता है। वहां उचित विधिक प्रक्रिया की जाती है। वही प्रक्रिया की गई। किसी का पक्ष नहीं लिया गया और न ही किसी को फंसाने की साजिश रची गई। सारे आरोप बेबुनियाद व निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed