फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   गैस रिफिलिंग करते समय आग का गोला बनी मारुति वैन, विस्फोट

गैस रिफिलिंग करते समय आग का गोला बनी मारुति वैन, विस्फोट

Wed, 18 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
गैस रिफिलिंग करते समय आग का गोला बनी मारुति वैन, विस्फोट
मसौली (बाराबंकी)। कस्बे में मंगलवार को गैस रिफिलिंग करते समय आग का गोला बनी मारुति वैन के विस्फोट से हड़कंप मच गया। हादसे के चलते 11 हजार विद्युत लाइन के तार भी टूट गए। रिफिलिंग करने वाले को मामूली चोटें आईं हैं। मुख्य सड़क पर हुए हादसे के कारण काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर कस्बा व थाना मसौली निवासी गुलाम हुसैन की मारुति वैन में इमरान एलपीजी के घरेलू सिलेंडर से गैस रिफिलिंग कर रहे थे। इस दौरान अचानक रिसाव के साथ वैन में आग लग गई और देखते ही देखते मारुति वैन आग का गोला बन गई। धू-धू कर जल रही वैन को देख व्यस्तमम सड़क पर हड़कंप मच गया और लोग जहां तहां ठिठक गए। सूचना देने के बाद भी काफी देर तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी न आने पर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। हादसे में गैस रिफिलिंग कर रहा इमरान आंशिक रूप से झुलस गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से गैस रिफिलिंग करने वाले वाले वैन मालिक एवं एक अन्य को थाने लेकर पूर्ति विभाग को सूचना दी है। प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


टला बड़ा हादसा, विद्युत लाइन हुई ध्वस्त
दोपहर वैन में गैस भरते समय जब यह हादसा हुआ, उससे पांच मिनट पहले ही विद्युत आपूर्ति बंद हुई थी। आग का गोला बनी वैन की छत विस्फोट के बाद 11 हजार की विद्युत लाइन के तार को तोड़ते हुए यूकेलिप्टस के पेड़ में लटक गई तथा तार सड़क पर गिर गया। गनीमत यह रही कि पांच मिनट पहले बिजली बंद हो चुकी थीं। अन्यथा बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



विस्फोट के बाद बना दहशत का माहौल
कस्बे की मुख्य बाजार को जाने वाली सड़क पर हुए विस्फोट से आसपास हड़कंप मच गया। आग के बीच तेज आवाज के साथ हुई धमाके के कारण दहशत फैल और काफी देर तक लोग सहमे रहे। नतीजा यह रहा कि व्यस्ततम सड़क पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed