फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   तौल न होने से गन्ना किसान परेशान

तौल न होने से गन्ना किसान परेशान

Sun, 25 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
तौल न होने से गन्ना किसान परेशान
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। रामपुर मथुरा इलाके के गन्ना क्रय केंद्रों की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था ठप हो गई है। हाल ये है कि किसान एक सप्ताह तक सेंटर पर दिन-रात गुजारने के बाद भी अपना गन्ने की तौल नहीं करा पा रहे हैं। कहीं पर तौल लिपिक लापता है तो कहीं पर सिर्फ एक ही ट्रक सेंटर से जुड़ा है। इसके कारण किसान अपनी फसल बेचने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा इलाके का गन्ना सहकारी चीनी मिल महमूदाबाद को सप्लाई होता है। यहां का क्रय केंद्र गोंडा देवरिया में बना है। इस केंद्र पर पिछले 10 दिन से तौल बंद है। इसके कारण यहां पर 30 से अधिक ट्रॉली व बैलगाड़ी गन्ना लदी खड़ी हैं। किसान अपनी फसल बेचने को परेशान हैं, लेकिन वाहन व तौल लिपिक न होने की वजह से वह अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब से केंद्र शुरू हुआ है, तब से यहां पर एक ही ट्रक आता-जाता रहता है। इसके कारण किसान अपनी फसल बेचने के लिए हफ्तों दिन रात खड़े होकर मजबूर हो रहे हैं। यही हाल गन्ना क्रय केंद्र मझिगवां व रामपुर मथुरा का है। इन केंद्रों की भी ट्रांसपोर्ट व्यवस्था बेपटरी चल रही है। वाहन न होने से किसान की ट्रॉली व बैलगाड़ी खाली नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन


सर्वे में हुई गड़बड़ी, नहीं मिल रही पर्ची
किसान सुलखान सिंह व ताल्लुकेदार का कहना है कि अभी 10-10 बीघा गन्ना खेत में खड़ा है। चीनी मिल द्वारा अब जल्द ही क्रय केंद्र बंद करने की बात कही जा रही है। जबकि सेंटर सही ढंग से चल नहीं रहे है। ऐसे में गन्ना कहां बेचेंगे। वही चीनी मिल द्वारा सर्वे में भी खूब गड़बड़ी की गई है। जिन किसान के पास सामान्य प्रजाति का गन्ना था। उन्होंने सांठगांठ करके अगेती प्रजाति की पर्ची बनवाकर शुरुआत में ही निकलवा ली। अब जिनके पास सामान्य गन्ना बचा है, वह पर्ची पाने को तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरती जा रही है लापरवाही
चीनी मिल द्वारा गन्ना खरीदने में बहुत ही लापरवाही बरती जा रही है। इसकी वजह से कई दिनों तक क्रय केंद्र पर ठहरकर तौल करवा पा रहे हैं।
-प्रवीण कुमार

बढ़ती जा रही हैं लाइनें
सेंटर पर एक ही ट्रक मौजूद रहता है। वह गन्ना भरकर जाता है उसके बाद वापस आने पर ही तौल होती है। इससे लगातार लाइनें बढ़ती जा रही हैं।
- नितिन कुमार सिंह

खेत में खड़ा रह जाएगा गन्ना
अब तो गन्ना क्रय बंद होने की कगार पर आ गए हैं। ऐसे में अगर सेंटर सही ढंग से नहीं चलते हैं तो खेत में ही गन्ना खड़ा रह जाएगा।
- रामप्रताप सिंह

नहीं है सुविधा
जब दिन व रात सेंटर पर रुकना पड़ता है तो यहां पर कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में किसान अपने साथ घर से ही खाना व पानी की सुविधा लेकर आते हैं।
- रामजियावन यादव


जांच कराकर होगी कार्रवाई
सोमवार को इन केंद्रों की जांच करवाएंगे। यह तो जिम्मेदार सीसीओ की बनती है कि वह इसका नियमित संचालन कराएं। जांच के बाद दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे।
- रामजी सिंह, जीएम, महमूदाबाद चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed