फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पंचायत उप चुनाव के लिए 22 फरवरी को मतदान

पंचायत उप चुनाव के लिए 22 फरवरी को मतदान

Fri, 02 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पंचायत उप चुनाव के लिए 22 फरवरी को मतदान
श्रावस्ती। ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान व सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर 22 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जबकि मतगणना 24 फरवरी को कराई जाएगी। इसके लिए शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस उपचुनाव में उन पदों के लिए मतदान नहीं कराया जाएगा, जो न्यायालय में स्थगन आदेश से बाधित हैं।
विज्ञापन

जिलानिर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 61 पद रिक्त हैं। इसमें हरिहरपुररानी क्षेत्र में 6, सिरसिया क्षेत्र में 9, इकौना में 2, गिलौला में 12 तथा जमुनहा विकास क्षेत्र में 32 पद रिक्त हैं। जबकि सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए सिरसिया के वार्ड संख्या 20 विशुनापुर लोहटी में एक पद रिक्त है, जिसके लिए उप चुनाव कराया जाएगा। उप चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों से बिक्री की जा रही है। नाम निर्देश पत्रों को जमा करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक है। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 13 फरवरी सुबह दस बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। नाम वापसी के लिए 15 फरवरी सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसी दिन शाम तीन बजे के बाद प्रतीक चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। जबकि मतदान 22 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक कराया जाएगा। मतों की गणना 24 फरवरी को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक होगी।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी नियुक्त
पंचायत उप चुनाव के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा विकास खंडवार निर्वाचन अधिकारी नामित किए गए हैं। इकौना विकास क्षेत्र के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी इकौना अनुज को निर्र्वाचन अधिकारी बनाया गया है। गिलौला विकास क्षेत्र के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी गिलौला महेश कुमार, हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी हरिहरपुररानी महेंद्र कुमार वर्मा, जमुनहा विकास क्षेत्र के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी जमुनहा श्यामू सिंह और सिरसिया विकास क्षेत्र के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी सिरसिया राजेंद्र कुमार वर्मा को निर्र्वाचन अधिकारी बनाया गया है। जबकि जिला प्रोेबेशन अधिकारी महेंद्र कुमार व सहायक अभियंता डीआरडीए रुद्रमणि तिवारी को आरक्षित निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed