फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   24 घंटे से बती गुल, 25 हजार आबादी परेशान

24 घंटे से बती गुल, 25 हजार आबादी परेशान

Tue, 09 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे से बती गुल, 25 हजार आबादी परेशान
अंबेडकरनगर। विद्युत उपकेंद्र कल्यानपुर के सम्मनपुर फीडर में आई खराबी के चलते क्षेत्र में करीब 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। फॉल्ट आने से इस फीडर से जुडे़ करीब 18 गांवों की लगभग 25 हजार आबादी बिजली से वंचित रही। 24 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस बीच आए दिन उपकेंद्र में आ रही गड़बड़ी से उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। एक सप्ताह पहले भी उपकेंद्र में आई खराबी से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति काफी देर तक बाधित हुई थी।
विज्ञापन

लगभग एक लाख आबादी को बेहतर विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने के लिए कल्यानपुर गांव में विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की गई है। इस उपकेंद्र पर चार फीडर सम्मनपुर, कटघरमूसा, सिकंदरपुर और बड़ेपुर हैं। सोमवार शाम करीब पांच बजे सम्मनपुर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। पहले उपभोक्ताओं ने सोचा कि शायद रूटीन कटौती है। परंतु जब देर रात तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो उन्हें गड़बड़ी का अंदेशा हुआ। मंगलवार को सुबह तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो उपभोक्ताओं ने पड़ताल शुरू की। पता चला कि सम्मनपुर फीडर में गड़बड़ी आ जाने के चलते विद्युत आपूर्ति ठप है। दोपहर तक कर्मचारी गड़बड़ी ही ढूंढते रहे। फीडर में आई खराबी के चलते इससे जुड़े बरियावन, कटाक्ष, मजीसा, केशवपुर, रामपुर, टेकीपुर, रामनगर नरसिंहपुर, पलईकल्यानपुर, प्रतापनगर, सुल्तानपुर, तुलसीपुर, ब्राहिमपुर, असखलवां, लेहड़ी चकिया, सुल्तानगढ़, परस कटुई, महुआडाड़ व भयसिंहपुर आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान करीब 25 हजार आबादी बिजली से वंचित रही।
विज्ञापन

अपराह्न करीब तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति क्षेत्र में बहाल नहीं हो पाई थी। बत्ती गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उपभोक्ता शिवबरन का कहना है कि कर्मचारियों की लापरवाही के चलते अक्सर इस उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित होती रहती है। लगभग एक सप्ताह पहले भी इस उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को करीब 30 घंटे विद्युत से वंचित होना पड़ा था। उपभोक्ता रामगोपाल व शंकर आदि ने पावर कॉर्पोरेशन से उपकेंद्र के जर्जर उपकरणों को बदलने की मांग की है। उपभोक्ताओं ने कहा कि जब तक जर्जर उपकरण नहीं बदले जाएंगे और फीडरों का लोड नहीं कम किया जाएगा, तब तक ऐसी ही समस्या उत्पन्न होती रहेगी। एसएसओ सुरेश सोनी ने कहा कि सम्मनपुर फीडर में कुछ तकनीकी खराबी आई गई थी। उसे दुरुस्त कराया जा रहा है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed