फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   सड़क हादसों में तीन की मौत

सड़क हादसों में तीन की मौत

Wed, 08 May 2019 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन की मौत
बहराइच। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में ऑटो चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गए।
विज्ञापन


दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के सुसरौली गांव निवासी जहांगीर (46) बुधवार को सुबह साइकिल से आसामरोड पर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया, जिससे मौके पर ही जहांगीर की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिवारीजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


वहीं, कोतवाली देहात क्षेत्र के रायपुर राजा मोहल्ला निवासी राजप्रताप सिंह (52) पुत्र बच्चा सिंह जेल रोड पर पैदल टहल रहे थे। तभी सड़क पार करते समय दोपहर दो बजे पिकअप ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही राजप्रताप की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पयागपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी रज्जब अली (60) पुत्र शौकत अली ऑटो का संचालन करते थे। बुधवार को जिला मुख्यालय से वह ऑटो लेकर पयागपुर जा रहे थे। गोंडा-बहराइच मार्ग पर अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे रज्जब अली गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed